भगवान राम की प्रतिमा तैयार, लेकिन सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं, संस्कृति मंत्री ने नहीं बताई तारीख।

रायपुर : लम्बे समय से चंदखुरी में भगवान श्रीराम की मूर्ति लगाने की बात कही जा रहीजा रही है, लेकिन अब तक इसे लगाया नहीं जा सका है, जिसको लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं हो पा रही है, वहीँ आपको बता दें की इस मूर्ति को बदलने का प्रयास तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया था, अब जबकि छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल कहा जाता है, लेकिन विडंबना देखिए कि भगवान राम की नई प्रतिमा स्थापना का इंतजार कर रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश के संस्कृति मंत्री भी प्रतिमा स्थापना की निश्चित तिथि नहीं बता पा रहे हैं।

प्रतिमा तैयार है, लेकिन स्थापना कब होगी, इस पर अब तक स्पष्टता नहीं है। इस बीच मानसून की शुरुआत हो चुकी है और प्रतिमा खुले स्थान पर रखी हुई है, जिससे उसके संरक्षण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर राम के ननिहाल में ही राम को इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? इस पूरे मुद्दे पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया है कि पुरानी मूर्ति को सम्मानित तरीके से निकाला जायेगा, ऐसे बिन्दुओं पर विचार किया जा रहा है, लेकिन मूर्ति कब लगेगी यह स्पष्ट नहीं है, बस उन्होंने इतना ही कहा जल्द से जल्द मूर्ति बदली जायेगी।