राजधानी में महिला ने युवक को शराब पिलाकर किया घिनौना काण्ड और फिर करने लगी ब्लैकमेल, साथी युवती के साथ मिलकर किया ये गन्दा काम।

रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला और उसकी एक सहयोगी के खिलाफ अश्लील तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहाँ एक युवक ने 2 महिलाओं पर दोस्ती का फायदा उठाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, दोनों महिलाओं ने उसे अपने घर बुलाया और शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जिसके बाद बेहोश होने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं और उन्हें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगी।

आरोप है कि बाद में इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और उसके परिवार के लोगों को भेजने की धमकी देकर 6 महीने के दौरान उससे 2.17 लाख रुपए वसूल लिये गये और यह कृत्य लगातार चलता रहा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की कार्यवाही गुढ़ियारी थाना की पुलिस द्वारा की गई है।

पहले दोस्ती की, फिर जाल में फंसाया :

पुलिस के मुताबिक बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार (54) की पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी। शिकायत में बताया गया है कि 6 जनवरी को महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उसे शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया, जिसके बाद वः काफी परेशान हो गया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा।

आपत्तिजनक फोटो दिखाकर मांगे पैसे :

युवक की शिकायत के अनुसार, घटना के 2 दिन बाद महिला ने पीड़ित से दोबारा संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसने पीड़ित को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो ये तस्वीरें उसकी पत्नी, बेटे, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित ने 8 जनवरी को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये।

हर महीने वसूले जाते रहे पैसे :

शिकायत के अनुसार, पहली रकम मिलने के बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे वह परेशान होता रहा। आरोप है कि फरवरी में 48 हजार रुपए, मार्च में 45 हजार रुपए, अप्रैल-मई में 46-46 हजार रुपए और जून में 30 हजार रुपए वसूले गए। इस तरह छह महीने में पीड़ित से कुल 2 लाख 17 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिलाएं लगातार और पैसे की मांग कर रही थीं। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने शुरू की जांच :

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी। गुढ़ियारी थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जांच तेजी से की जा रही है और उम्मीद है कि शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। वहीँ इस घटना से पीड़ित काफी परेशान चल रहा है, उसने काई समय तक मानसिक प्रताड़ना की बात कही है।