रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, हादसा होने से बचा, सामने आई ये जानकारी….।

बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया, जिसके बाद तुरंत ही राहत कार्य शुरू किया गया। यह घटना शंकर नगर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के नीचे डाउन लाइन पर हुई। गनीमत रही कि उस समय मालगाड़ी की रफ्तार बेहद धीमी थी, जिससे बड़ा रेल हादसा होने से बच गया है, कोई हादसा नही हुआ।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग और तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पटरी से उतरे हुये वैगन को ट्रैक पर लाने और रेल यातायात सामान्य करने का काम शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना का असर ट्रेनों की आवाजाही पर मामूली रूप से पड़ा है। परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है और ट्रैफिक बहाली का कार्य लगातार जारी रहा।

रेलवे ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वैगन किन परिस्थितियों में पटरी से उतरा। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। रेलवे प्रशासन ने जल्द से जल्द ट्रैक को पूरी तरह बहाल करने का भरोसा जताया है। वहीँ अन्य ट्रेनों की आवाजाही जारी रही।