कैथल (हरियाणा) : जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है, जहाँ पुलिस ने अचानक छापा मारा। मामले मिली जानकारी के अनुसार अंबाला रोड पर स्थित ‘हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर’ में गुप्त सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अचानक छापेमारी की गई। वहां पुलिस के दाखिल होते ही सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया और केबिनों से निकलकर युवतियां इधर-उधर भागने लगीं। पुलिस ने मौके से स्पा संचालक मोंटी और अलग-अलग राज्यों से लाई गईं 6 महिलाओं सहित एक ग्राहक को हिरासत में लिया है, जो पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
कमरों में मिले कंडोम और आपत्तिजनक सामग्री :
पुलिस ने बताया है कि टीम जब स्पा सेंटर की तीसरी मंजिल पर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। कमरों की तलाशी के दौरान एक केबिन में युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़े गये। जांच के दौरान कमरों के भीतर भारी मात्रा में कंडोम के पैकेट, मसाज ऑयल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बिखरी पड़ी थी। सभी कमरों को छोटे-छोटे केबिनों में बदला गया था, जिनकी दीवारों पर रोमांटिक तस्वीरें लगी थीं और ग्राहकों की सुविधा के लिए बेड व शीशे लगाए गये थे।
तो बच्चे को सुलाकर जिस्मफरोशी कर रही थी मां :
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक कमरे से बच्चों के खिलौने, कपड़े और ट्रॉली बैग भी मिले, जिसको लेकर पुलिस भी चौंक गई। जांच में सामने आया कि देह व्यापार में लिप्त एक महिला अपने छोटे बच्चे को भी स्पा सेंटर लेकर आई हुई थी। उसने बच्चे को पास के ही एक कमरे में सुला रखा था। फिर पुलिस की आहट पाते ही वह महिला अपने बच्चे को गोद में उठाकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे मुस्तैदी से हिरासत में ले लिया, जिसके कारण महिला को भागने का मौका नहीं मिल पाया।
बाहरी राज्यों से बुलाई जाती थीं युवतियां :
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में देह व्यापार का खेल बेहद शातिर तरीके से चल रहा था। तीसरी मंजिल पर होने और संकरी सीढ़ियां होने के कारण आरोपियों को लगता था कि वे पुलिस की नजरों से बचे रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिविल लाइन थाना प्रभारी (SHO) रमेश चंद्र ने बताया कि यहां आने वाले ग्राहकों से पहले ₹800 की एंट्री फीस ली जाती थी, जिसके बाद केबिन में लड़कियों को दिखाकर सौदा तय होता था। पकड़ी गई युवतियां कैथल की नहीं हैं, बल्कि उन्हें पंजाब के जालंधर, लुधियाना, करनाल और मुंबई से कमीशन बेसिस पर देह व्यापार के लिए बुलाया गया था।
संचालक पर मामला दर्ज :
इस कार्यवाही को लेकर SHO रमेश चंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के तुरंत बाद महिला पुलिस बल को साथ लेकर विशेष टीम का गठन किया गया और दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से मिली 6 महिलाओं और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। स्पा सेंटर के मुख्य संचालक मोंटी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगे भी ऐसी ही कार्यवाही जारी रहने की बात कही है।



