कौशांबी (उ.प्र.) : जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सात बच्चों की मां अपने ही समधी के साथ फरार हो गई, इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। जब पति ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। ये मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। अब लोग इस घटना को लेकर इसकी खूब बात कर रहे हैं। बताया गया है कि एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, जो सात बच्चों की मां है, अपनी बेटी के ससुर (समधी) के साथ घर छोड़कर चली गई। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बताया गया है कि लक्ष्मी देवी ने करीब तीन महीने पहले अपनी बेटी की शादी की थी। इसके बाद बेटी के ससुर राकेश का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। पति इंद्रराज का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इंद्रराज के मुताबिक, तीन दिन पहले उनकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी अपने समधी राकेश के साथ एक होटल में ठहरी हुई हैं। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विरोध करने पर धमकी देने का आरोप :
पीड़ित पति का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध का विरोध किया तो समधी राकेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि धमकी से जुड़ी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। गुरुवार को पीड़ित ने कोखराज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इसको लेकर थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला अपने समधी के साथ एक होटल में रह रही है। महिला के पति इन्द्रराज का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो समधी राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में एक चर्चा छेड़ दी है, लोग रिश्तों के इस बदलते रूप पर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़ित के पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद :
महिला के पति इन्द्रराज का कहना है कि उसकी अपने समधी राकेश से जो बात हुई है, उसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इन्द्रराज का कहना है कि अगर पुलिस चाहेगी तो सबूत के तौर पर वो इस रिकॉर्डिंग को उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार है।



