राजधानी में नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत करने वाला तांत्रिक मुस्तकीम बेग गिरफ्तार, सामने आई ये घटना….।

रायपुर : आये दिन फर्जी बाबाओं और तांत्रिकों पर आरोप लगते रहते है, ऐसे ही एक मामला सामने आया है, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है, यह एक शर्मसार कर देने वाला मामला है। जहां मुराद पूरी करने और परेशानियां दूर करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत की है, जिससे नाबालिग के परिजनों में आक्रोश फ़ैल गया है। इस मामले में नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आये इस मामले में 17 वर्षीय नाबालिग अपनी पारिवारिक परेशानियों का हल ढूंढने के लिए बाबा मुस्तकीम के पास पहुंचा था। जिसको लेकर पीड़ित ने बताया है कि ईदगाहभाठा स्थित एक घर में बाबा ने उसे मुराद पूरी करने का झांसा दिया था।

कपड़े उतरवाकर बाबा ने चुमवाये अपने पैर :

नाबालिग ने बताया है कि कमरे में पहुंचने के बाद दरवाजा बंद कर दिया गया था और बाबा ने नाबालिग के कपड़े उतरवाकर करीब 5 मिनट तक कमरे में घुमाया। इसके बाद अपने पैर चुमवाये और दावा किया कि, उसकी सभी परेशानियां दूर हो गई हैं। इस घटना से आहत नाबालिग ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे खैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तकीम बेग पिता सलीम बेग, उम्र 40 साल, निवासी खैरा नवापारा, तहसील छुईखदान-गंडई, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। जिसको लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, अंधविश्वास और झांसे में आकर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें और ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ऐसे तांत्रिकों के झांसे में ना आये।