संतोषी नगर ओवरब्रिज पर पलटा वाहन,  दो हिसों में बंट गई, कार चालक भी आया चपेट में।

रायपुर : राजधानी में तेलीबांधा चौक से टाटीबंध रोजाना औसतन चार दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे है, बड़े हादसे सुर्ख़ियों में आते है, जबकि छोटे मामले थानों तक ही जाते है, वहीँ कुछ मामले आपस में हल हो जाते है, ऐसे ही राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के दो हिस्से हो गये और उसका मलबा सड़क पर दूर तक फैल गया। इस खौफनाक हादसे के बाद ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के समय बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

सड़क पर ट्रक के टूटे हिस्से और बिखरे सामान के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने के साथ क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का अभियान शुरू किया गया। संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह यह सड़क हादसा हुआ है। तेलीबांधा से आमानाका की तरफ जा रहा ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक बेकाबू होकर डिवाईडर से टकरा गया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा, जिसमें पीछे का हिस्सा ब्रिज पर था और आगे का नीचे सर्विस रोड पर, गनीमत रही की कोई चपेट में नहीं आया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद ट्रक ड्राईवर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वैसे तो ट्रकें तेज रफ्तार ही चलती है, फिर भी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। जिससे संतोषी नगर ब्रिज के पास ड्राईवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिससे ट्रक पहले डिवाईडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस मौके पर पहुंची :

ट्रक की चपेट में आने से कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना माना जा रहा है। पुलिस ने चालक और हेल्पर को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आगे की कार्यवाही पुलिस अधिकारी कर रहे है।