ससुर जाकिर पर बहू सैय्यदा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, परेशान होकर ने ब्लेड से काट दिया निजी अंग।

मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) : मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चंदेरी रोड स्थित सफीपुर पट्टी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला सैय्यदा ने अपने 67 वर्षीय ससुर जाकिर का गुप्तांग धारदार ब्लेड से काट दिया है। क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया है।

पति ने पत्नी की बात पर नहीं किया भरोसा :

पुलिस ने बताया है महिला का आरोप है कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और उस पर गन्दी नियत रखता था। महिला ने आरोप लगाये है कि उसके ससुर ने कई बार जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाये, उसका बलात्कार भी किया। महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में अपने पति को कई बार बताया, लेकिन पति ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इससे परेशान होकर उसने पहले से एक ब्लेड खरीदकर अपने पास रख लिया था और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि महिला का पति हरियाणा में रहकर रिक्शा चलाता है। इस खौफनाक घटना के समय भी वह घर पर मौजूद नहीं था। 

सात साल पहले हुई थी शादी :

जानकारी के अनुसार 7 साल पहले महिला की शादी बुढ़ाना में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे भी हैं। परिवार में सास का पहले ही निधन हो चुका है। सास के निधन के बाद घर में महिला, उसका ससुर तथा बच्चे रहते थे, जबकि पति बाहर रहता था। जानकारी के मुताबिक घायल बुजुर्ग मुजफ्फरनगर में टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। इस घटना के बाद बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस :

फिलहाल बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया है कि महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करता था। महिला का कहना है कि लगातार हो रही इस हरकत से परेशान होकर उसने नाखून काटने वाले ब्लेड से हमला किया। अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही करेगी। फिलहाल घायल का उपचार जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ससुर ने रखा अपना पक्ष :

इसके साथ ही दूसरी ओर अस्पताल के बेड पर तड़प रहे ससुर जाकिर ने बहू के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक बड़ी साजिश बताया है, ससुर ने कैमरे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा ‘मैं कल ही हरियाणा से आया हुआ था। घर आने के बाद जब मैं पेशाब करने के लिए गया तो बहू ने अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा दी, मैं भूखा-प्यासा था, उसने अचानक मुझे खींच लिया और मुझ पर ब्लेड से हमला कर दिया।’

बलात्कार और छेड़खानी के आरोपों पर ससुर ने कहा कि ‘मैंने तो इन दोनों (बेटे-बहू) को पहले ही अपनी संपत्ति से बेदखल कर रखा है। यह सब झूठ है, वह पहले भी मुझे बदनाम कर चुकी है। वह चाहती है कि इस परिवार के सब लोग मर जाएं या चले जाएं और वह इस पूरे घर में अकेली मालकिन बनकर रहे।’ जिसके बाद बुजुर्ग ससुर ने रोते हुए कहा कि बहू अक्सर कहती थी कि वह सबको काटेगी और खुद इस घर में रहेगी। उसकी हरकतों की वजह से उसकी पत्नी की भी सदमे से मौत हो चुकी है और उसका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। वह बहू से काफी परेशान रहता है।

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकद्दमा :

इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि पीआरबी के माध्यम से ससुर पर बहू द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में ससुर पर पिछले कई महीनों से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है और वारदात में नाखून काटने वाले ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल इस मामले में ससुर या उसके परिवार की तरफ से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी।