कोरबा : किसी भी प्रकार कि लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, वो इस खबर से समझा जा सकते है, सामने आये मामले के अनुसार कोरबा जिले में एक युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में उसका एक पैर कट गया और कई गंभीर चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घोर लापरवाही बताती है, जिसमें चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान रोशन पटेल 22 वर्षीय निवासी बरमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन कोतवाली थाना अंतर्गत पवन टॉकीज फाटक से कुछ ही दूरी पर मोबाईल में बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, उसका ध्यान नहीं था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का चालक युवक को देखकर हॉर्न बजा रहा था और उसे आवाज भी दे रहा था, लेकिन उसके बाद भी वह नहीं सुना और मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसका पैर कट गया।
इस घटना के बाद मौके पर हड़कप मच गया और लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके से युवक का मोबाईल भी बरामद कर लिया गया है।



