थाने के पास हत्याकांड, खून से लथपथ मिली लाश, कार्यवाही में जुटी पुलिस, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : राजधानी में महिला थाना के पास बुधवार सुबह उस समय हड़ंकप मच गया, जब एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली, घटना के अनुसार मृतक के सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश हरिजन के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावर ने मजदूर के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना में आशंका जताई जा रही है कि वारदात तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये, जबकि मृतक का शव कॉम्प्लेक्स के बाहर ही पड़ा मिला।

तड़के सुबह हुई वारदात

राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया। घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किये गये और पंचानामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई होने की आशंका है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गयेए। सुबह लोगों ने कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस :

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान और वारदात के क्रम का पता लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार :

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारण और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिये सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।