प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 19 वर्षीय लड़के ने 18 वर्षीय लड़के को मारा चाकू, हालत गम्भीर।

डोंगरगढ़ : 16 साल के बाद की उम्र बहकने वाली हो जाती है, ऐसे में यह एक गंभीर रूप भी ले सकती है, जिसमें कम उम्र के बच्चों को सोचने और समझने की बुद्धि नहीं होती। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात क्रॉस पहाड़ी के पास चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मामले के अनुसार 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 18 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण पीड़ित को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर जिला मेडिकल कॉलेज और अंत में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी ह्पोने की बात कही जा रही है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। रविवार देर रात डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया है, जब 19 वर्षीय अलकन कुल्लू द्वारा 18 वर्षीय आर्यन तिवारी पर कथित रूप से चाकू से हमला किये जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि यह हमला इतना गंभीर था कि, घायल युवक के पेट में गहरा घाव हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 

प्रेमिका प्रेमी को लेकर अस्पताल पहुंची :

सूत्रों के अनुसार, घायल युवक को उसकी प्रेमिका ही अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया था। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल नाज़ुक बनी हुई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अभी आधिकारिक तौर पर हमले के कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपी अलकन कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।