सूरजपुर : महिलाओं का अकेले कहीं निकलना बड़ा ही मुश्किल काम होता है, वो हर समय अपनी आबरू को लेकर चिंतित रह्तियो है, वहीँ बदमाश मौके नहीं चूकते और घिनौनी घटनाओं को अंजाम दे देते है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही एक महिला को चार युवकों ने निशाना बनाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना से महिला सहमी हुई ही।
बस छूटने के बाद इंतजार कर रही थी महिला :
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है और चांदनी थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। वापस लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई, जिसके बाद वह अन्य साधन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चार आरोपियों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया घटना के बाद पीड़िता ने कोरिया जिले में शिकायत दर्ज कराई। मामला चांदनी थाना क्षेत्र का होने के कारण जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर :
कार्यवाही को अंजाम देने के बाद पुलिस ने बताया है कि, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीँ मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पूरी कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई है और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



