इस जिले में अधेड़ शख्स की नदी किनारे मिली अधजली लाश…..फैली सनसनी, हत्या के बाद सबूत मिटाने लाश को जलाया

धमतरी । धमतरी जिला में एक अधेड़ शख्स की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक रायपुर का रहने वाला था। जिसकी हत्या करने के बाद आरोपियों ने मामले पर पर्दा डालने के लिए लाश को आग लगा दिया। लेकिन लाश पूरी तरह से नही जल पायी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझान के लिए फाॅरेंसिक की टीम की मदद लेकर हत्यारों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही हैं।

अंधे कत्ल की ये वारदात धमतरी जिला के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नवागांव में लोमश ऋषि आश्रम के पास नदी के एनीकेट के किनारे अधजली लाश पड़ी थी। सुबह के वक्त स्थानीय लोगों की नजर जब इस अधजली लाश पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर निवासी 50 वर्षीय बसंत कुमार साहू के रूप में की है। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से फारेंसिक की टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया हैं।

हत्या की वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मींद हैं। पुलिस का कहना हैं कि घटनास्थल पर संघर्ष के कही भी निशान नही मिले हैं। लिहाजा मृतक की हत्या किसी और स्थान पर किया गया, इसके बाद आरोपियों ने लाश को नदी किनारे सूनसान स्थान पर लाकर सबूत मिटाने के लिए आग लगा दिया गया। लेकिन लाश पूरी तरह से जल नही पाई और मृतक अधेड़ की पहचान पुलिस ने कर लिया है। धमतरी पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए मृतक के परिवार वालों से संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस जल्द ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लेने की बात कह रही हैं।