इस जिले में CRPF में पदस्थ जवान ने खुद को गोली मारकर की सुसाइड..

बीजापुर। CRPF 85 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने किस कारण सुसाइड की है इसका कारण अभी पता नही चल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि, 85 बटालियन मुख्यालय में पदस्थ जवान विनय उर्फ बीनू निवासी केरल ने सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला कर आत्महत्या कर ली है। जवान तीन दिनों पूर्व ही अवकाश से आया था।