इस जिले में पुलिस थाना के अंदर कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां थाना परिसर के अंदर ही कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला कर दिया है। घायल नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हमला करने के बाद आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कसडोल थाना परिसर का है। कसडोल के कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य योगेश बंजारे पर अज्ञात व्यक्ति ने थाना परिसर में ही चाकू से हमला कर दिया।

घटना तब हुई जब भाजपा व कांग्रेस के बीच विवाद की स्थिति में दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। घायल योगेश बंजारे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात हमलावर को नहीं पकड़ पा रही है।

क्या था मामला
कसडोल जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद चुनाव के बाद भाजपा व कांग्रेस समर्थक किसी बात को लेकर आपस मे भीड़ गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज व धक्कामुक्की हुई।

विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष कसडोल थाना पहुंचे। इसी बीच भीड़ में ही अज्ञात व्यक्ति ने जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता योगेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।