छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने की विकास के लिए नगरीय निकायों को 1000 करोड़ रुपए देने की घोषणा, राजधानी को 100 करोड़ और बिलासपुर को 50 करोड़

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों को बड़ी सौगात दी है। आज मुख्यमंत्री बघेलनगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।

वहीं, बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे। भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़ देगी सरकार। इसी तरह रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़। बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी। सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़। चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा की गई।