खेल/मनोरंजन : पिछले कुछ साल में ओटीटी (OTT) यानी ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म का क्रेज भारत में बढ़ा है। कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन ने इसे और पॉपुलर कर दिया। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब कई बड़ी फिल्में सीधे इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इंडिया में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी 5, सोनी लिव, डिजनी हॉट स्टार+ और कई अन्य पेड ओटीटी ऐप मौजूद हैं। इन ऐप पर मूवी या वेब सीरीज लगातार आती हैं और इन्हें देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, लेकिन हर आदमी पैसा देने की स्थिति में नहीं होता।
अब JioCinema की तरफ से सालाना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया गया है। जिओ सिनेमा के सालाना प्लान की कीमत 999 रुपये रखी गई है। साथ ही कंपनी फ्री वर्जन पेश कर रही है, जिसमें विज्ञापन के साथ लो क्वॉलिटी में सेलेक्ट कंटेंट फ्री में देखने के लिए मौजूद है। ऐसे में एक्सपर्ट मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में केवल जियोसिनेमा और Amazon Prime Video ही बचेंगे, जबकि Netflix और Hotstar की छुट्टी हो जाएगी।
Netflix और Disney Plus Hotstar की बढ़ी मुसीबत
अमेजन की तरफ से यूजर्स को सस्ते में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की एनुअल प्राइस 1500 रुपये है। अमेजन का कहना है कि वो यूजर्स को सस्ते में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहे हैं। कंपनी Amazon Prime Video से कमाई नहीं करना चाहती है। जबकि Netflix और Disney+ Hotstar का रेवेन्यू मॉडल पूरी तरह से कमाई पर निर्भर है। साथ ही इन दोनों कंपनियों का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान काफी महंगा भी है। इसमें प्रीमियम प्लान का मंथली प्राइस करीब 800 रुपये है। ऐसे में Netflix और Disney+ Hotstar को JioCinema की एंट्री के बाद भारत में कारोबार बरकरार रखने में मुश्किल हो सकती है। वैसे भी कारोबार के मामले में जिओ की कोई टक्कर नहीं है।
जियोसिनेमा का बड़ा यूजर बेस :
जिओ सिनेमा ने फिल्में और शोज बनाने वाली मशहूर कंपनी HBO के साथ साझेदारी है। ऐसे में गेम्स ऑफ थ्रोन्स जैसे पॉपुलर शोज को जिओ सिनेमा पर देखा जा सकता है। साथ ही बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को एक्सक्लूसिव जिओ सिनेमा पर दिखाया जाएगा। इससे पहले जियोसिनेमा पर FIFA World Cup का लाइव प्रसारण किया गया था। जबकि मौजूदा वक्त में IPL 2023 को फ्री में दिखाया जा रहा है। इस तरह जिओ सिनेमा ने अपना एक बड़ा यूजरबेस बना लिया है।
Jio ने बनाया प्लान :
जियो की तरफ से अपने चुनिंदा प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान के साथ जियोसिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा सकता है। साथ ही जियोसिनेमा के लोअर वर्जन को जियो यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसे में Netflix, Hotstar के साथ ही Airtel की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। जिओ के पास OTT कंटेंट काफी ज्यादा है, ऊपर से उसका चार्ज भी काफी कम है, साथ में जिओ मोबाइल यूजर इन सभी सेवाओं का शुरू से ही मुफ्त लाभ उठा रहे है।



