विश्व सिंधी सेवा संगम की युवा विंग द्वारा कार्यक्रम “उड़ान” आयोजित कर होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का पोस्टर संत युधिष्ठिर लाल द्वारा विमोचित किया गया।

रायपुर : बच्चों के जीवन की “उड़ान” को लेकर, कार्यक्रम का आयोजन विश्व सिन्धी सेवा की युवा विंग ने होनहार छात्र -छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया है। आयोजक अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि यह अनोखा कार्यक्रम 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को विशेष सम्मान देने हेतु आयोजित किया जा रहा है और आने वाली युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए। यह कार्यक्रम “उड़ान” 28 मई को होटल बेबीलोन इन फाफाडीह चौक में शाम 3:00 से 6:00 तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का पोस्टर शद्दाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल जी के द्वारा पोस्टर किया गया। जिस में मुख्य रूप से युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजानी, जी महामंत्री आशीष वाधवानी जी, राहुल खूबचंदानी शामिल हुये।