आरएसएस के खिलाफ विवादित पर्चे बांटने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाईल में मिला ये…..।

इंदौर (म.प्र.) : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी लगातार विवादों में बनी हुई है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल के खिलाफ शहर में विवादित पर्चे वितरित करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रावजी बाजार थाना पुलिस नेआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में तौस‍िफ पिता मरहूम, शाहिद अली पिता शौकत अली, शादाब पिता मोहम्‍मद सत्‍तार खान, फरदीन पिता फि‍रोज खान और शाहरुख पिता अब्‍दुल वाहीद बेग सभी निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के मोबाइल में ‘इस्लाम एकता’ नाम का ग्रुप मिला है, जिसमें हेल्पलाइन नंबर तक जारी किए गए थे। जिसके जरिये ये लोग नफरत फैला रहे थे।

पुलिस उपायुक्त जोन-चार आरके सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम एक महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी शाहरुख निवासी पठान मोहल्ला अभी फरार है। जिसे पुलिस सरगर्मी से खोज रही है। मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर में विवादित पर्चा बांटने के मामले में पांच लोगों को धारा 155 ए के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यूट्यूब पर खोजें : MACHIS FILM PRODUCTION

करीब दो दिन पहले शहर में विवादित पर्चे बांटे गए थे। इसमें संघ का उल्‍लेख किया गया था। इसके जरिए विकृति, भ्रांति फैलाने का प्रयास किया गया था। इंदौर की थाना रावजी बाजार पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पकड़ के बाहर है।