बजरंग दल के नेता के बेटे की समुदाय विशेष के लोगों ने कर दी पिटाई, बदमाशों ने बुला लिये लड़के, इस कारण हुआ विवाद। तनाव का माहौल।

भिलाई : हालांकि बदमाश हर जगह हावी है, आम आदमी इस प्रकार के बदमाशों से परेशान है, लेकिन यहाँ बजरंग दल के नेता के बेटे की पिटाई समुदाय विशेष के लोगों ने कर दी जिसके कारण तनाव का माहौल बन गया। घटना छावनी थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ला का माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण उस वक्त हो गया, जब बजरंग दल के जिला संयोजक के बेटे से एक समुदाय विशेष के लोगों ने मारपीट कर दी। इसके चलते ये मामला काफी तेजी से गरमाया और देखते ही देखते थाना परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। घटना पर सांप्रादायिक रंग चढ़ता, इसके पहले ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को पकड़ लिया। घटना में शामिल कुछ और भी लोगों की तलाश की जा रही है।

यूट्यूब पर सब्सक्राईब करें : MACHIS FILM PRODUCTION

खबर के अनुसार बजरंग दल के जिला संयोजक रतन यादव के बेटे नीरज यादव से 25 मई गुरुवार की रात मारपीट कर दी गई। नीरज बजाज फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करता है। गुरुवार को वो अपने दोस्त निकलेश कुमार के साथ कलेक्शन के लिए शीतला कांप्लेक्स स्थित बागेश्वर मोबाईल की दुकान पर पहुंंचे थे। निकलेश को मोबाइल की दुकान पर छोड़कर नीरज पास में स्थित पान ठेले से पानी ले रहा था। इसी दौरान कसाई मोहल्ला में रहने वाले आरोपी लल्लू और पुच्ची वहां पर शराब के नशे में पहुंचे। आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया तो नीरज ने भी जवाब दिया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई।

इसके बाद आरोपियों ने फोन कर अपने लगभग 20 साथियों को वहां पर बुला लिया और उसे घेरकर उससे मारपीट की। पीड़ित वहां से छावनी थाना पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही रतन यादव सहित बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे। गुस्साई भीड़ कसाई मोहल्ला तक पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छावनी सीएसपी आशीष बंछोर सहित भारी पुलिस बल भी कसाई मोहल्ला में पहुंचा। लोगों को शांत करवाकर उन्हें थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपित लल्लू, पुच्ची समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस की तत्परता से स्थिति गंभीर नहीं हो पाई।