भिलाई : मतान्तरण को लेकर प्रदेश में कई बार बवाल मच चूका है, रायपुर के महादेव घाट में भी एक बार मतान्तरण करवाने वालों की पिटाई हो चूकी है, अब घटना है मोहन नगर के उरला में मतांतरण करवा रही एक महिला और एक युवती की बस्ती के लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। मतांतरण करवा रही मुख्य महिला मौका देखकर फरार हो गई। बस्ती में हुई मारपीट की जानकारी लगते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाना लाया गया। थाने में दोनों पक्षों ने शिकायत करने से मना कर दिया। इसके बाद उनसे शिकायत न करवाने की बात लिखित में लेकर उन्हें थाना से रवाना कर दिया गया। दोनों पक्षों इस तरह से कानून के बाहर समझौता हो गया।
यह घटना मंगलवार की है। उरला बस्ती में चित्रलेखा साहू अपने अपने घर पर प्रार्थना सभा कर रही थी। उसके साथ उपस्थित एक महिला और एक युवती भी लोगों को मतांतरण के लिए उकसा रही थी। बस्ती के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे लोग चित्रलेखा साहू के घर पर पहुंचे लेकिन, लोगों की भीड़ देखकर चित्रलेखा फरार हो गई। वहीं उसके घर पर पहुंची महिला व युवती को लोगों ने पकड़ लिया। बस्ती की महिलाओं ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद मोहल्ले में काफी लोग एकत्र हो गये।
लोगों का आरोप था कि ये लोग प्रार्थना सभा के नाम पर बस्ती के लोगों को मतांतरित करवा रहे हैं। उन्हें प्रलोभन और लालच दिए जा रहे हैं। मारपीट की जानकारी लगते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाना लाया गया। जहां पर दोनों पक्षों ने शिकायत न करने की बात लिखित में दी और वहां से चले गए। शिकायत न मिलने पर पुलिस ने भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की। टीआई मोहन नगर विपिन रंगारी का कहना है कि मंगलवार को उरला में ये घटना हुई थी। दोनों पक्षों ने लिखित में दिया कि वे लोग शिकायत नहीं चाहते हैं। इसलिए इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। जिसके कारण पुलिस भी कार्यवाही नहीं कर पाई।