बम को गेंद समझ के खेल रहे थे, 5 मासूम बच्चे। आर्यन, दाऊद, अशदुल, सुवन और इमरान पाँचों घायल, यहाँ का है ये मामला….।

कोलकाता (प. बंगाल) : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को एक देसी बम फटने से 7 से 11 साल की उम्र के पांच बच्चे घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घटना जंगीपुर के मठपारा में 19 तारीख सोमवार को सुबह करीब 11 बजे आम के बगीचे में हुई। सोमवार को मुर्शिदाबाद में देसी बम में हुए धमाके से 5 बच्चे घायल हो गए। इनकी उम्र सात से 11 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि घटना जंगीपुर के मठपाड़ा में आम के बगान में सुबह 11 बजे उस समय हुई जब बच्चे देसी बम को गेंद समझ कर उससे खेलने लगे। उसी दौरान धमाका हो गया। घायलों की पहचान आर्यन शेख (8), दाऊद शेख (10), अशदुल शेख (सात), सुवन शेख (11) और इमरान शेख (9) के तौर पर की गई है। सभी का जंगीपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस सिलसिले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

पहले भी हुए बच्चे गोल बम का शिकार :

इससे घटना से पहले भी 22 फरवरी, 2023 में बीरभूम जिले में एक बम विस्फोट हुआ था। मल्लारपुर इलाके में गेंद समझकर बम से खेलते वक्त अचानक विस्फोट हो जाने से तीन बच्चे घायल हो गए। तीनों को स्थानीय मल्लारपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना में भी कुछ बच्चे एक मैदान के पास मिले गोल आकार की वस्तु को गेंद समझकर खेल रहे थे, तभी उसमें अचानक विस्फोट हो गया और तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इन घटनाओं को लेकर पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है, मासूम बच्चे घायल हो गये।

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction