भाई को उजाड़ना पड़ा अपनी बहन का सुहाग, जीजा की इस हरकत पर कर दी हत्या, परिवार में मातम।

बिलासपुर : कई बार छोटे – छोटे विवाद जीवनभर का दर्द दे देते है, यह जिले के सरकंडा क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर जान ले ली। खबर है कि पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने मोहल्ले में रहने वाले अपने भाई को बुला लिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाई ने जीजा की चाकू से वार कर हत्या कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा क्षेत्र के देवनंदन नगर में रहने वाली रोमा शर्मा की शादी चार साल पहले मोहल्ले में रहने वाले संजीव बाजपेयी से हुई थी। शादी के बाद से ही संजीव अपनी पत्नी से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद करता था। रोमा ने इसकी शिकायत महिला थाने में की थी। इस पर उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। वहां पर संजीव ने अपनी आदतों में सुधार का आश्वासन देकर पत्नी को घर ले आया। इसके बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा (45) बर्तन दुकान चलाता था। वह घर में अपनी पत्नी- बच्चों व भाई के साथ रहता था। वह शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी से विवाद कर मारपीट करता था। रविवार की रात भी उसने शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर मारपीट कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर पत्नी ने अपने भाई संजीव वाजपेई (35) को बुला लिया। जानकारी मिलते ही संजीव उसके घर पहुंचा, तब वह पत्नी से विवाद कर रहा था। संजीव ने आए दिन के विवाद को खत्म करने के लिए चाकू निकाल लिया और अपने जीजा अजय शर्मा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में अजय शर्मा ने भी साले पर हमला किया, जिससे संजीव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उधर, अजय शर्मा के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने संजीव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

नशे में करता था विवाद :

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

पता चला है कि अजय शर्मा ने मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों शादी के बाद खुश थे। फिर बाद में अजय शराब पीने के का आदी हो गया और दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होने लगा। अजय अपने भाई के साथ मिलकर बर्तन दुकान चलाता था। जबकि आरोपी संजीव वाजपेई राजीव प्लाजा स्थित मोबाइल दुकान में काम करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय शर्मा की मौत को लेकर पुलिस ने संजीव खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।