मुंबई (महाराष्ट्र) : दान हमेशा किसी जरूरतमंद को देना चाहिए जिससे वह संतुष्ट हो सके, अघाये हुए को दान देने से कोई लाभ नहीं है। हो सकता है कि वह आपकी वस्तुओं का उपयोग भी ना करे। जरूरतमंद को देंगे तो जब भी वह आपकी वस्तुओं का उपयोग करेगा आपको दुआ देगा जिससे आपका पुण्य बढेगा। अब तक आपने दुनिया के सबसे अमीर और अरबपति व्यक्तियों के बारे में खूब सुना होगा। हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर भिखारी का नाम सामने आया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन है। एक ऐसा भिखारी जिसके पास करोड़ों की बेशुमार दौलत है। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि यह भिखारी भारत का रहने वाला है। हम बात कर रहे हैं मुंबई के रहने वाले भरत जैन की।
मुंबई का रहने वाला भरत जैन सबसे अमीर भिखारी है, जिसकी कुल संपत्ति एक या दो करोड़ रुपये नहीं बल्कि 7 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कुछ भिखारी भीख मांगकर अमीर हो जाते हैं, इस तरह के देश में कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन क्या किसी भिखारी की नेटवर्थ 7.5 करोड़ रुपए हो सकती है? मुंबई के भिखारी भरत जैन की यही नेटवर्थ बताई जा रही है। यह दावा भी किया जा रहा है कि वह दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है। भरत के दो बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ाई कर चुके हैं। वह सवा करोड़ रुपए के मकान में रहता है। उसके पास मुंबई व पुणे में करोड़ों के मकान व दुकान हैं। वह हर माह 60 हजार से 80 हजार रुपए तक कमाता है। उसे मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते देखा जाता है। गरीबी के कारण भरत पढ़ाई नहीं कर पाया था। वह रोज 10-12 घंटे भीख मांगकर 2000-2600 रुपए कमा लेता है।
मंथली कमाई 75 हजार रुपये तक है :
भरत जैन ने 7.5 करोड़ रुपये या 1 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति पा चुके हैं। भीख मांगने से ही उनकी मंथली कमाई 60 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक होती है। भरत के पास मुंबई में 1.2 करोड़ मूल्य का दो बेडरूम वाला फ्लैट है। जबकि उसने ठाणे में दो दुकानें बनवाई हैं, जहां से हर महीने 30,000 रुपये किराया आता है। भरत जैन 10 से 12 घंटे के भीतर प्रति दिन 2000 से लेकर 2500 रुपये जुटा लेता है।