दुर्ग/भिलाई : इस समय नदी – नाले उफान पर होने से लोग लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है, नदी – नालों में तेज बहाव है और ये काफी उफान पर है, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी में महमरा एनीकट के पास मंगलवार को दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय दोनों नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान ही एक युवक गहरे में चला गया। उसे बचाने के लिये दूसरा युवक भी डूब गया। उनके साथ गए दोस्तों ने मदद की पुकार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों की तलाश शुरू की।
चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया दोनों छात्रों का शव :
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों छात्रों का शव निकाला जा सका। मृतक में हर्षित सुपेला एवं सुनील साहू महासमुंद का निवासी था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों इंजीनियरिंग कालेज के छात्र थे। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इसी तरीके दो अन्य दुर्घटनायें भी सामने आई है।
पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी ने बताया के मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे के करीब आठ युवक शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट आए थे। इस दौरान वे नहाने के लिए एनीकट में उतरे। बताया जाता है कि सुपेला शांति नगर निवासी हर्षित भारशंकर पिता सुनील कुमार भारशंकर (21) का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
एनीकट पार करते समय बाइक सहित गिर गया था नदी में, 27 घंटे बाद मिली युवक की लाश :
सोमवार 3 जूलाई को नगपुरा कोटनी एनीकट पार करते समय नदी में गिरे युवक की लाश मंगलवार शाम छह बजे मिली। लाश एनीकट और नदी पर निर्माणाधीन पुल के बीच पानी के भीतर पत्थर में अटकी हुई थी। युवक के नदी में गिरकर बहने की सूचना मिलते ही सोमवार दोपहर तीन बजे से एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरकर उसकी तलाश कर रही थी। नगपुरा चौकी प्रभारी एम देशमुख ने बताया कि नगपुरा निवासी विजय मिश्रा(37) अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर डेढ़ दो बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाईक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टाप डैम पार करने के लिए बोला। विजय अपनी बाईक से धीरे-धीरे नदी पार करने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाईक सहित नहीं के गहरे पानी में चला गया। पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अभी तक इस मामले में कुछ पता नहीं चला है।
पत्नी संग घर लौट रहा बाईक सवार नदी में जा गिरा :
दुर्ग से कोटनी एनीकेट के रास्ते नगपुरा लौट रहा युवक बाइक सहित नदी में जा गिरा। नदी में गिरते ही युवक गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश जारी है। मौके पर गोताखोर जुटे हुए हैं। घटना सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।
कोटनी एनीकेट की घटना, अब तक नहीं चला पता :
पुलगांव पुलिस के मुताबिक नगपुरा का रहने वाला युवक सोमवार को अपनी पत्नी के साथ जिला अस्पताल इलाज के लिए गया था। अस्पताल से लौटते वक्त नगपुरा के कोटनी एनीकट में जलस्तर बढ़ गया। युवक ने स्टापडैम को पार करने के लिए पत्नी को बाइक से उतार दिया और खुद बाइक लेकर आगे बढ़ गया।
इसी दौरान कोटनी एनीकट में युवक की बाइक फिसल गई। युवक बाइक सहित नदी में जा गिरा। घटना के बाद वहां मौजूद पत्नी ने शोर मचाया। आसपास मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, पर युवक गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।



