पटना (बिहार) : पटना में नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है, यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं पर भयानक लाठी चार्ज हुआ है, जिसमें पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत हो गई है जो जहनाबाद से ताल्लुक रखता है। इस मुद्दे पर नीतीश के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा है, जिस नेता की जान गई उनका नाम विजय सिंह बताया जा रहा है वो जहानाबाद के जिला महासचिव थे। इस घटना की जानकारी भाजपा सांसद सुशील मोदी ने ट्विट से दी। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई। पटना में प्रदर्शन के दौरान के भरी बवाल मचा है।
भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे। गुस्साये कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसाये गए। लाठीचार्ज के बाद अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। फिर उन्हें हिरासत में लेकर बस में भरकर जगह को खाली कराया गया। लाठीचार्ज के दौरान सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और सरकार बदलने के समय किये गए 10 लाख रोजगार देने के वादे पर भाजपा ने पटना में विधानसभा मार्च निकाला। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्त्ता जुटे। भाजपा के नेता शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव, रोजगार के अलावा अगुवानी पुल हादसा, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी महागठबंधन सरकार को घेर रही है। दूसरी ओर, मानसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद भाजपा ने दोनों सदनों से वॉकआउट कर दिया है। भाजपा के नेता भ्रष्टाचार के जुड़े मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव से इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे। नीतीश सरकार के भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद राज्य में बार – बार माहौल ख़राब होने की ख़बरें आती रहती।