महासमुंद में एक तस्‍कर 4 क्विंटल गांजा सहित पकड़ाया, इसकी कीमत है इतने करोड़….।

महासमुंद : छत्‍तीसगढ़ के रास्ते गांजे की तस्करी चरम पर है, आये दिन गांजा और ड्रग्स सप्लायर पकड़ा रहे है, छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से तस्‍करी कर ला रहे करीब 4 क्विंटल गांजा को पकड़ा है। इसके साथ ही एक तस्‍कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्‍कर को रेहतिखोल के पास पकड़ा है। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना / चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल की टीम को अपराध के प्रभावी नियंत्रण पर निर्देशित किया। जहाँ उक्त तस्कर को पकड़ा।

गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगढ ओड़िशा से गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुंद होते हुये रायपुर छत्तीसगढ़ होते हुये धार मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर थाना सिंघोडा प्रभारी एवं साइबर सेल की टीम को त्वरित कार्यवाही करने एसपी ने निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की ओर से वाहन अनुसार एनएच- 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला, जिसके पास से पुलिस ने 4 क्विंटल गांजा पकड़ा।

पकड़ में आने पर नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुनील भवर 22 वर्ष निवासी मल्हेरा थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताया। ट्रक में पेड़-पौधा रखा था। जिसे बरगढ़ से चितौड़ राजस्थान ले जाना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर जांच की गई। जिस पर 16 नग प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ गांजा मिला। वाहन से कुल चार क्विंटल गांजा मिला। गांजा की कीमती एक करोड़ बताई गई है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपी पर कार्यवाही की गई है।

पूरी कार्यवाही एएसपी आकाश राव एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि सनातन बेहरा, आर हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा, यश ठाकुर के द्वारा की गई। छत्तीसगढ़ के रास्ते लगातार गांजा सप्लाई होता है, जो ओड़िसा के आता है।

https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA