दुर्ग : आये दिन बदमाशों द्वारा साम्प्रदायिक माहौल ख़राब करने की कोशिश की जाती है, इस वर्ष राज्य में चुनाव का माहौल है, खबर है की शहर के कातुल बोर्ड क्षेत्र में स्थित सतनामी समाज के मंदिर के ऊपर दूसरे समुदाय का झंडा लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के मुताबिक 12 जुलाई की देर रात कुछ युवक मंदिर में दाखिल होकर ऊपर चढ़े और वहां झंडा लगाकर भाग गए।
यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में युवक काफी दूर से दिखाई दे रहे हैं इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना को 30 घंटे हो जाने के बाद भी मामले पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है, पहचान होने के बाद मामला दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
शिकायत के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी पकड़ से बाहर :
मोहन नगर पुलिस के मुताबिक घटना 12 – 13 जुलाई की देर रात 1 बजे की है। सतनामी समाज के लोगों ने कार्यवाही के लिए आवेदन भी दिया है। पुलिस 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं कर सकी है। इस बारे में मोहन नगर थाना प्रभारी के मुताबिक उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार कुछ संदिग्धों की पहचान की है। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस लगातार इस मामले में लगी हुई है।
दुर्ग जिले में इस तरह की दूसरी घटना है :
मानव अधिकार परिषद दुर्ग के जिला उपाध्यक्ष नदीम खान का कहना है कि राज्य में चुनाव सिर पर हैं। छावनी थाने में इस तरह की घटना पहले भी घट चुकी है। पुलिस को माहौल शांत कराने के लिए फ्लैग मार्च निकालना पड़ा था। नदीम का आरोप है कि यह विपक्षी राजनीतिक पार्टी के संरक्षण में राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ें और आरोपियों और उन्हें शह देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें।



