रायपुर : खबर है की इस बार भाजपा ने अंदरूनी तौर चुनाव जीतने के लिये कमर कास ली वो इस बार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती, पिछली बार हारे हुये सभी नेताओं की टिकट काटने की चर्चा है, साथ में ये बात भी गरम है की पिछली बार के चुनाव में जितने भी नेता चुनाव लडे थे उन सभी के टिकट काट दिये जायेंगे, लेकिन ये पूर्णतया सत्य है की इस बार जीत को लेकर भाजपाई आश्वस्त हो गये है, इसलिये वो लगातार अपनी रणनिति के अनुसार जुट गये है और उनके उत्साह के सामने कांग्रेसी थोड़ा तनाव में आ गये है, लगातार उनके घोटाले सामने आते जा रहे है, ED के छपे हो या शराब घोटाला, साथ में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ RTI भी लग रही है, जो वक्त पर सार्वजानिक होगी, उसमें कांग्रेस के एक स्वच्छ छवि माने जाने वाले नेता की पोल भी खुलेगी, आगे खबर है की भाजपा कार्यालय में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया है कि, आने वाले दिनों में किस तरह से घोषणा पत्र समिति काम करेगी। भाजपा नेताओं का ऐसा मानना है कि, संगठन का घोषणा पत्र ऐसा हो जो वोटर को सीधे भाजपा से जोड़ सके इसे लेकर अहम फैसले किए गए हैं। भाजपा की इस बैठक में चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल इस बैठक में मौजूद रहे।
भाजपा के बंद कमरे में चली घंटों बैठक :
बंद कमरे में घंटों चली बैठक में तय किया गया है कि, जिस तरीके से सरकारी विभाग होते हैं। उसी तरह विभाग वार विषयों पर रिसर्च करते हुए लोगों की भावनाओं, जरूरतों को समझते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। 15 विभागों की टीम तैयार की गई है। अलग-अलग उप समितियां भी बनाई गई हैं। जिनमें जनता से जुड़े हर मुद्दे होंगे। जनता की मांग और भावना को समझने के बाद ही घोषणा पत्र तैयार किया जायेगा।
सरकारी कर्मचारी, महिला युवा, किसान, स्टूडेंट, वर्किंग प्रोफेशनल्स जैसे हर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, सामान्य वर्ग को साधने के लिए उस वर्ग से जुड़ी चीजों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता इन तमाम वर्ग के लोगों के बीच जाएंगे और इन लोगों के बीच जाएगी एक पेटी जो इस बार सत्ता वापसी की आस से तैयार की जा रही है।
अब जानिए क्या है पेटी वाला कॉन्सेप्ट, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल के मुताबिक :
क्षेत्रवार, सुझाव केंद्र खोले जाएंगे। हर विधानसभा में सुझाव पेटी जाएगी
90 विधानसभा में सुझाव पेटी जाएगी और हर वर्ग उस में आकर स्वतंत्र रूप से अपने विचार दे सकेगा।
दो लोगों को जिम्मेदारी देंगे। संभाग स्तर पर टीम बनी है।
हर संभाग और विधानसभा में संभागीय टीम जाकर वहां से फीडबैक लेगी।
घोषणा पत्र या संकल्प पत्र कुछ और अच्छा नाम देंगे। उसके लिए सुझाव भी लिए हैं।
विजय बघेल ने कहा, अलग-अलग वर्ग चाहे वह उद्योग वाले हो किसान संगठन, महिला संगठन हो सभी से उनके सुझाव लेंगे। जिसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। मितानिन, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी मध्यान भोजन बनाने वाले पंचायत कर्मी, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव पटवारी , न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी उनके लिए हमने बातचीत करने का कार्यक्रम तय किया है। उनसे बातचीत करेंगे सरकार से क्या अपेक्षाएं होंगी यह सभी बातें हमारे घोषणापत्र में होंगी।
राजस्व समेत सभी वर्गों के लिए प्लानिंग :
विजय बघेल ने बताया, हमारे प्रदेश में कितना राजस्व आता है उसका किस तरह से हम ईमानदारी से उपयोग करें। कांग्रेस की सरकार जो राजस्व की दुर्गति कर रही है हजारों करोड़ की उसे हम सुरक्षित रखकर लोगों की सुविधा के लिए उसका उपयोग करेंगे। हर वर्ग के लिए हर प्रोफेशन से जुड़े हुए लोगों को कैसे उसका लाभ दे सकें इसका खाका घोषणा पत्र में होगा। मुख्यतौर पर इस बैठक में घोषणा पत्र को लेकर ही विचार – विमर्श किया गया।
किसान और अनियमित कर्मचारियों को लेकर विजय बघेल ने कहा कि, हम बिंदुवार खाका बना रहे हैं। उसकी जानकारी समय-समय पर सभी को दी जाएगी। जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और पूरी मेहनत से पूरी टीम हमारी लगेगी और जन-जन तक जाएंगे। चाहे लोक कलाकारों के लिए हो, चाहे पत्रकारों के लिए हो। चाहे खिलाड़ियों के लिए हो। चाहे उद्योगपति, व्यापारी लोगों के लिए हो। सभी के लिए बात होगी।
महिला, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्या अच्छी सुविधा दे सकते हैं इसे हम घोषणापत्र में शामिल करेंगे।