रायपुर : जानकारी के अनुसार बूढ़ापारा निवासी संगीता बैनर्जी ने अपनी दोपहिया 13 जुलाई को घर के बाहर खड़ी कर दी थी। इसी बीच अज्ञात चोर उसे लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। राजधानी पुलिस ने चोरी के इस मामले में मच्छर को गिरफ्तार कर उसे जेल में बंद कर दिया। अपराध की ये कहानी आपको अटपटी जरूर लग रही होगी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में उक्त चोर को जेल में बंद कर कार्यवाही की। मच्छर चोर का उपनाम है।
यह है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र में मच्छर ने दोपहिया चुरा लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच। जिसके बाद आरोपी का उसके ठिकाने से दबोच लिया। जिसमें पता चला कि मच्छर उर्फ रूपेश दीप ने बाईक चोरी की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार का पूछताछ की। पूछताछ में उसने दोपहिया चुराने का खुलासा किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दोपहिया जब्त किया। आरोपी मच्छर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।



