इंदौर (म.प्र.) : मध्य प्रदेश के इंदौर में धर्मांतरण का बड़ा खेल सामने आया है, यहां इलियास कुरैशी नाम के व्यक्ति पर 8 साल के जैन बच्चे का खतना कराकर धर्मांतरण कराने और उसकी मां को धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है, खजराना क्षेत्र में 8 साल के मासूम बच्चे को जबरन खतना कराकर उसका धर्मांतरण का मामला सामने आया है, खबर है आरोपी ने बच्चे के फर्जी प्रमाण पत्र भी बनवा कर तैयार करवा लिए थे। मामले में पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी के साथ कई अन्य गंभीर मामलों के में केस दर्ज किया है। शनिवार देर रात आरोपी को इंदौर पुलिस ने खजराना के क्षेत्र से गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित परिवार इस घटना से सदमें में है।
2018 से गायब थी पत्नी :
पता चला है कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के ग्राम सिवाना में रहने वाले महेश कुमार नहाता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी की जून 2014 में उसकी शादी शाजापुर निवासी प्रार्थना से हुई थी, जहाँ 2015 में उसने एक बेटे को जन्म दिया था। 25 फरवरी 2018 को पत्नी और बेटे के साथ वह शाजापुर आया था। यहाँ एक सगाई के कार्यक्रम में शामिल होकर जब वह गांव लौट रहे थे तभी से उसकी पत्नी बेटे के साथ लापता हो गई थी, इसकी उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पत्नी ने किया संपर्क को खेल खुला :
जब महेश को उसकी पत्नी और बच्चे का पता चला तो उसने उनसे संपर्क किया और उसे मालूम चला कि उसकी पत्नी इलियास नामक युवक के साथ रह रही है, आरोपी ने उसके 8 साल के बच्चे का खतना करवाकर जबरन धर्म परिवर्तन करवा लिया है।इसके बाद वो इंदौर पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। बड़ी मुश्किल से वह अपनी पत्नी और बच्चे तक पहुँच सका।
मनन जैन से बनाया मन्नान
पीड़ित पिता ने आरोपी इलियाश कुरैशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पुत्र का नाम मनन जैन था. आरोपी ने जिहादी मानसिकता से जबरदस्ती उसका खतना करवा दिया. उसे मुस्लिम धर्म के हिसाब से रहने के लिए मजबूर किया। सरकारी जन्म प्रमाण पत्र में भी टेम्परिंग कर फर्जी पिता भी बन गया और उसका नाम भी बदल दिया। फरियादी महेश कुमार नाहटा निवासी राजस्थान की शिकायत पर इंदौर के खजराना में रहने वाले आरोपी इलियाश कुरैशी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 467, 468,471, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 3, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 4, के तहत केस दर्ज किया है।



