रायपुर : 20 – 30 रूपये के भुगतान को लेकर बदमाश आये दिन दुकानदारों को पीट रहे है, जिससे दुकानदार के सामने शांतिपूर्ण तरीके व्यापार करने में परेशानी होने लगी है, दुकानदारों में नशेड़ी , गंजेड़ी और बदमाशों को लेकर दहशत हो गई है, बदमाश एक झुण्ड में रहते है और ऊपर से उनके पास हथियार भी होते है, जिन पर पुलिस की कार्यवाही नाकाफी है, ऐसी घटनायें राजधानी में लगातार बढ़ रही है, घटना सोमवार रात सरस्वती नगर क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ चाय-नाश्ते के पैसे को लेकर कुछ युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। दुकानदार के सिर को सड़क पर पटक-पटककर आरोपियों ने लहूलुहान कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लहूलुहान हो गया।
खबर के मुताबिक, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में आदित्य राजपूत की आदि टी मीटिंग पॉइंट के नाम से चाय-नाश्ता का कैफे है। सोमवार रात 8 बजे विकास नगर गुढियारी के रहने वाले विशू यादव, पवन साहू और निशांत साहू और अन्य युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर चाय-नाश्ता और सिगरेट लिया। जब उन्होंने दुकानदार आदित्य से पैसे के बारे में पूछा, तो उसने सब कुछ जोड़कर उन्हें रुपए बताए।
इसके बाद इन लड़कों ने उससे ज्यादा पैसे मांगने का आरोप लगाकर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। सभी युवक खुद को विकास नगर का गुंडा बताने लगे, फिर उन्होंने पैसे मांगने वाली बात को लेकर दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। इस पर भी उनका मन नहीं भरा, तो वे दुकानदार आदित्य को सड़क पर घसीटकर लाए, फिर जमीन पर पटक-पटक कर उसका सिर फोड़ दिया। दुकानदार की हालत काफी ख़राब ही गई और सर से खून बहने लगा।
बाइक पर भी बैठाने की कोशिश :
आरोपियों ने पीड़ित आदित्य को दुकान से मारपीट कर सड़क पर उठा ले आए, फिर उस पर लकड़ी और चाकू से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने लगी, तो आरोपी दुकानदार को बाईक पर बिठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे, फिर वो दुकानदार को जमीन पर पटक-पटककर मारने लगे। फिलहाल घायल दुकानदार का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके सिर पर 6-7 टांके लगे हैं। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदमाशों की इस प्रकार की हरकतों से राजधानी वासी आक्रोशित है और डरे हुये है, ये घटनायें राजधानी में लगातार घटित हो रही है।
सरस्वती नगर थाना TI श्रुति सिंह ने बताया कि चाय-नाश्ते के पैसे को लेकर मारपीट की सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदार का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



