रायपुर : कई बार लोग जमीन रजिस्ट्री के नाम पर पैसे ले लेते है, लेकिन रजिस्ट्री के लिये घुमाते है, खबर है कि फाफाडीह निवासी किसान को जमीन बेचने का झांसा देकर आरोपियों ने 15 लाख रुपए का एडवांस ले लिया और फिर रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। किसान ने पैसा वापस मांगा, तो आरोपी घुमाने लगे। किसान ने आरोपियों की शिकायत गंज पुलिस थाने में की है। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि फाफाडीह निवासी किसान स्वपन कुमार साहा ने वर्षा देवानी, सागर देवानी, कांता देवानी, सुनील कुमार देवानी, प्रेमचंद देवानी और रमेशलाल देवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
किसान का कहना है कि फरवरी 2019 में आरोपियों से फाफाडीह इलाके में 2700 वर्ग फीट जमीन बेचने का सौदा किया था और एडवांस में 15 लाख रुपए लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपियों से बटांकन रिपोर्ट मांगी, तो लगातार घुमाने लगे। प्रार्थी ने खुद उनके प्लाट की जांच की तो पता चला कि प्लाट मौके पर कम, इतना बताया गया था उतना नहीं है। जब पीड़ित ने एडवांस वापस मांगा, तो आरोपी घुमाने लगे। किसान ने रजिस्ट्री करने के लिए कहा, तो उसे भी नहीं किया। आरोपियों के चक्कर काटने के बाद पीड़ित ने गंज पुलिस में मामले की शिकायत कर दी। किसान की शिकायत पर गंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।