अशोका रतन सोसायटी में विदेशी युवती ने की आत्महत्या, ब्‍वॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को विडियो भेजकर मांगी थी माफ़ी, आगे की बातें जानकर हो जायेंगे हैरान।

रायपुर : राजधानी रायपुर के अशोका रतन सोसायटी एक से सनसनीखेज मामला सामने आया है। अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। खबर मिली है कि युवती ने अपने ब्‍वाय फ्रेंड को सुसाइड से पहले वीडियो भी भेजा है। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है, मामले को लेकर तरह – तरह की चर्चायें है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसायटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतिका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी। युवती अपने ब्‍वॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर माफी मांगी और आत्महत्या कर ली। मामले में पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

युवती मार्च 2023 को किर्गिस्तान से भारत आई थी। बीते 1 जुलाई से रायपुर के अशोका रतन सोसायटी में रह रही थी। महिला लिव इन में अपने मित्र के साथ रह रही थी। महिला की इमरान फारूकी से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतका के दो बच्चे हैं, जिसे पति सहित वो छोड़कर आई थी। पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला नीना बेंदीनिस्को टैटू बनाने का काम करती थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं को बारीकी से तहकीकात कर रही है।