ग़दर 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, लोगों ने अब तक देखा है फिल्म का टीजर, 11 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज।

बॉलीवुड : ग़दर की धमाकेदार हिट के बाद सन्नी देओल के फैन्स को ग़दर 2 का बेसब्री से इंतजार है, वो फिल्म के एक – एक वाक्ये पर लगातार नजर बनाये हुये है, सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर लोगों में काफी दीवानगी है। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का गीत खैरियत भी रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया। कुछ समय पहले इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था, जिसमें ये डायलॉग लोगों को काफी पसंद आ रहा ” दामाद है ये पाकिस्तान का , दहेज़ में ये अब लाहौर ले जायेगा”। मेकर्स इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत भी कर रहे है, इसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अब फैंस को गदर 2 के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि आखिर ट्रेलर कब रिलीज होगा।

इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज :

खबर है कि गुरुवार 27 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। निर्माताओं का मानना है कि फिल्म की रिलीज से 15 दिन पहले इसे रिलीज करना अच्छा माना जा रहा है और ऐसे फिल्म के सीक्वल के प्रचार को लेकर हाइप भी बनी रहेगी। लोगों में उत्सुकता भी लगातार बनी हुई है, इस फिल्म के टीजर से ही यह फिल्म लोगों के दिलों दिमाग पर छा गई है, इस फिल्म की खासियत दर्शकों ने बनाई है, जिसको मांग की मांग आम दर्शक ने की थी, जिसे पूरा करना इस फिल्म की टीम की मजबूरी बन गई।

पहली फिल्म ने भी मचाया था गदर :

फिल्म की पहली किस्त ने अपनी रिलीज पर ही गदर मचा दिया था और यह भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई। इसके मशहूर डायलॉग, मनोरंजक कहानी और स्टारकास्ट के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों के साथ एक जुड़ाव बना लिया, जिससे फिल्म उनके दिलों में एक विशेष स्थान हासिल करने में सफल रही। अब, मेकर्स गदर 2 के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं।  आज भी इस फिल्म के मधुर गीत लोगों के जेहन में गूंजते है, इन मधुर गीतों को स्व. आनंद बक्षी ने लिखा था और संगीत दिया था उत्तम सिंह ने।