रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई AC बसें, इतना होगा किराया, और ये रहेंगे रूट….।

रायपुर : काफी समय से बंद सिटी बसें फिर से चालू कर दी गई है,रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए एक बार फिर से सिटी बस की शुरूआत हाे चूकी है। मंगलवार 25 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे एयरपोर्ट से पहली वातानुकूलित सिटी बस दुर्ग के लिए रवाना की गई, जबकि दुर्ग से सुबह साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए बस रवाना की गई। एयरपोर्ट से यह बस तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। इनकी शुरुआत से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा, साथ में मनमाना किराया वसूलने वाले टैक्सी ड्राईवर के भरोसे लोगों को नहीं बैठना पड़ेगा।

एयरपोर्ट से चलने वाली ये बसें सुबह साढ़े आठ, सवा दस बजे, दोपहर ढाई और शाम साढ़े छह बजे छूटेंगी, (Raipur to Durg Airport City bus schedule) जबकि दुर्ग से सुपेला, पावर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए यह बसें सुबह 7:50 बजे, सवा ग्यारह बजे, दोपहर 12:50 बजे, और शाम 4:45 बजे पर छूटेंगी। इस बस के चलने से दुर्ग से एयरपोर्ट तक आने जाने वाले यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिलेंगी। इस बस में एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपये और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रुपये होगा। (what is the Raipur Airport To Durg City Schedule )

खबर थी कि चलेंगी आठ बसें :

कोविड के दौरान एयरपोर्ट और दुर्ग के बीच बसाें का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके बाद इसकी शुरूआत मंगलवार से की गई है। वहीं, इसे लेकर जानकारी थी कि आठ वालानुकूलित सिटी बसों का संचालन दुर्ग और रायपुर के बीच किया जायेगा। इस पर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला शहरी सार्वजनिक सोसाइटी की बैठक में निर्णय लिया गया था। इनका संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर आगे चलकर घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है जो अभी तय नहीं है।