रायपुर : डेढ साल पहले खम्हारडीह क्षेत्र के पार्वती नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक को पहले चाकू मारा गया, इसके बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया गया। जिससे पहचान में नहीं आ रहा था। युवक के हाथ में टैटू था। एक लड़की का नाम लिखा था। टैटू के आधार पर आस-पास के क्षेत्र में फोटो वायरल की गई। जिसके आधार पर मृतक के स्वजनों तक यह बात पहुंची और उन्होंने आकर मृतक की पहचान की। मृतक सागर दीप मंगलवार को रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम से घर नहीं लौटा था। देररात वापस नहीं आने पर घर वालों ने इधर-उधर खोजा लेकिन नहीं मिला। मृतक अपने पास फोन भी नहीं रखा था। इसी घटना के आरोपी को खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोपी से बदला लेने कई लोग थाने पहुंच गए। उसे थाने से बाहर निकालने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो मारपीट कर दी। एएसआइ से भी मारपीट की और वर्दी फाड़ दी।
ASI से मारपीट और वर्दी फाड़ने पर केस दर्ज :
आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपी राजू दीप, राधा दीप, सूरज दीप, उमा दीप, गुनगुन दीप, धीमति एवं अन्य के खिलाफ धारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
हत्या के फरार आरोपी से बदला लेने थाने पहुंचे घरवाले :
खबर है कि सहायक उप निरीक्षक भगवान यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 21 जुलाई को वह डयूटी पर तैनात था, तभी शाम करीबन 6.30 बजे थाना के पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा थाना खम्हारडीह के हत्या के फरार आरोपी सुदन उर्फ सन्नाटा को गिरफ्तार कर थाने में लेकर आई। इसकी खबर परिजनों को होने पर वो थाने पहुँच गये, इसके बाद तकरीबन सात बजे मृतक सागर दीप के स्वजनों ने राजू दीप, राधा दीप, सूरज दीप, उमा दीप, गुनगुन दीप, धीमति और अन्य कई लोग थाना परिसर का घेराव कर दिए। आरोपी सुदन को बाहर निकालो, बदला लेंगे कहकर उपद्रव करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाईश दी। लेकिन कोई नहीं माना। सभी एक राय होकर सुदन से बदला लेने जबरन थाना के भीतर घुसने लगे। उन्हें रोकने पर मारपीट किए। उपस्थित बल की मदद से आरोपियों को रोका गया।