रायपुर : स्टंट दिखाना भी एक कला है, लेकिन इससे अपनी जान के साथ दूसरों की भी जान जोखिम में डाल देते है युवा, इन दिनों सोशल मीडिया पर बाईक पर स्टंट करते युवाओं पर पुलिस अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है। जब भी सोशल मीडिया पर ऐसा कोई स्टंट का वीडियो सामने आता है, तत्काल पुलिस ऐसे युवकों पर एक्शन भी ले रही है। कभी ऊठक बैठक तो कभी माफी मंगवाती है, तो कभी सबक सिखाने के लिए चालान भी काट रही है। जिससे वे दोबारा ऐसी हरकत न करें और अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लें। इसी कड़ी में आज बुधवार को फिर से पुलिस ने एक स्टंटबाज युवक को सबक सिखाने उसका चालान काटा। खासकर सडकों पर युवा फर्राटे से बाइक दौड़ाते है तो कभी स्टंट दिखाते है, ऐसे लोगों के कारण रह चलते लोगों की जान पर खतरा होता है, कब दुर्घटना हो जाये?
पुलिस ने उस युवक का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ताकि आने वाले समय में युवक सचेत रहे और ऐसे स्टंटबाजी न करें। रायपुर पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए अग्रेंजी में कैप्शन दिया है – बाइक स्टंट, नो मोर ! साथ ही सभी से अपील करते हुए लिखा है कि सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित रखने में हमारी सहायता करें। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों की किसी भी घटना की रिपोर्ट करें। दुर्घटना से बचने के लिये लोगों से पुलिस ने अपील की है की ऐसी घटनाओं के बारे में पुलिस सूचित करें अथवा युवाओं को ऐसा करने से मना करें।
ये है पूरा वीडियो :
https://www.instagram.com/p/CvJ9hJWB2tm/ यह विडियो रायपुर पुलिस के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया।
रायपुर पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे युवक चलती बाइक पर स्टंट कर रहा है। चलती बाइक के हैंडल को छोड़ते हुए पहले सीट पर दोनों पैर के सहारे धीरे से बैठता है और फिर चलती बाइक में खड़ा हो जाता है। इस युवक का नाम मैहर पारा तेंदुआ निवासी प्रदीप कुमार निर्मलकर पिता अनुज निर्मलकर है। इसी का विडियो पुलिस ने शेयर किया है।
पुलिस ने काटा चालान :
जब युवक पकड़ा गया, तो पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम में युवक को वीडियो जारी किया। पुलिस नें इस वीडियो में चालान की रसीद डाला। जिसके बाद इसमें आगे कैप्शन दिया गया है कि – भारी मिस्टेक हो गया सर, एकदम ब्लंडर हो गया। पुलिस ने प्रदीप कुमार निर्मलकर का मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत 4300 रूपए का चालान काटा है। इस विडियो को देखकर लोग सबक लें।
पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले :
गौरतलब है कि रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्टंट करने वाले बाइकर्स और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इससे पहले राजधानी रायपुर की सड़क पर एक नाबालिग को स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया था। नाबालिग की स्टंटबाजी की सजा उसके पिता को भुगतनी पड़ी थी। रायपुर की ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी पर स्टंटबाजी करने वाले एक नाबालिग और उसके पिता पर कार्यवाही की थी। ट्रैफिक पुलिस ने उसके पिता को फोन कर थाने बुला कर पिता से माफी मंगवाई थी। यह खबर भी लोगों तक पहुंची फिर भी लोग इनसे बाज नहीं आते।
स्कूटी में चार लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया में हुआ था वायरल :
20 मार्च को दोपहर 3 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ, जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कैंपस के भीतर बाइक पर लापरवाही पूर्वक बिना हेलमेट तीन सवारी स्टंट करते हुए वाहन चलाते हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाईक पर तीन युवक बैठकर फर्राटे मार रहे हैं। वहीं बाइक पर बैठे तीनों युवक चाैथे युवक को तीरछे लिटाकर लिए जा रहे हैं। इस स्टंट के दौरान चौथा युवक गिर भी सकता था। स्कूटी में चार लोगों का इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। इसमें चालक का लाइसेंस निरस्ती की कार्यवाही की गई। ऐसे ही कई विडियो में युवक – युवती साथ में स्टंट करते हुये भी नजर आये है।