‘गदर 2’ की रिलीज से पहले अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्‍किलें, इस मुसीबत में फंसी है अमीषा….।

बॉलीवुड : ‘गदर 2’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, इसी बीच अमीषा पटेल अपनी फिल्‍म ‘गदर 2’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, चेक बाउंस के आरोपों का सामना कर रही बाॅलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को कोर्ट से झटका लगा है। जूडिशिएल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की अदालत ने अमीषा पटेल पर पांच सौ रुपये का हर्जाना लगाया है। इस केस को लेकर अमीषा तनाव में है, दूसरी तरफ जहाँ सुनवाई की तारीख 7 अगस्त है वही गदर 2 की रिलीज 11 अगस्त को है।

अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई के दौरान जिरह के लिए बुधवार की तारीख तय थी। केस दर्ज कराने वाले अजय सिंह की ओर से अदालत में एक गवाह पेश किया गया। अदालत ने अमीषा पटेल के अधिवक्ता को गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन और जिरह करने को कहा, लेकिन उनकी ओर से इसके लिए समय की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने उन पर जुर्माना लगाते हुए सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्त तय की है।

उल्लेखनीय है कि रांची की अदालत में चल रहे इस केस में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पिछले 17 जून को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर किया था। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें 10,000 रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी। उसके बाद से अमीषा जमानत पर है।

अमीषा के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए।

दोनों पक्षों में हुए ईकरारनामे के अनुसार जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। बाद में बहुत टालमटोल के बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर मुकदमा किया था। तब से यह मुकदमा लगातार चल रहा है।

यह है मामला :

जानकारी के अनुसार आरोप है कि अमीषा पटेल ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपये लिए थे। समझौते के अनुसार, जब फिल्म जून, 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने पैसे की मांग की। टालमटोल के बाद अक्टूबर, 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने उनपर मुकदमा किया। अमीषा पटेल के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर, 2018 को सीजेएम कोर्ट में शिकायत वाद दाखिल किया था। उसी समय के इस केस की सुनवाई की तारीख 7 अगस्त को कोर्ट ने दी है।