बंद कमरे में फंदे पर मिली ब्यूटीशियन की लाश, पुलिस ने कहा खुदखुशी तो लड़की के पिता ने बताया हत्या, ये था पूरा मामला….।

बिलासपुर : तीन पूर्व ही रायपुर में एक युवती ने जो अपने प्रेमी के लिव इन रिलेशन में थी उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, उक्त मामले में प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अभी खबर है की बिलासपुर में ब्यूटीशियन की बंद कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है। यहां वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी। परिजनों ने हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस खुदकुशी की घटना बता रही है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कोरबा जिले के रजगामार निवासी प्रियंका नायक उर्फ बबली (22) के पिता शरद नायक एसईसीएल कर्मी है। प्रियंका ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की थी। वह प्रियंका मंगला के गंगानगर स्थित सविता दुबे के मकान में किराए पर रहती थी तथा 36 मॉल के पार्लर में ब्यूटीशियन थी। उसके पिता ने कहा है की युवती के शरीर पर कई खरोच के निशान मिले हैं, जो इसे हत्या साबित करते है।उसके साथ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम टिकारी निवासी शैलेंद्र भी काम करता था। प्रियंका को अपनी पत्नी बताकर शैलेंद्र ने ही घर दिलाया था। दोनों लिव इन में रहते थे।

मंगलवार की शाम प्रियंका के कमरे से बदबू आ रही थी। दूसरे किराएदारों ने खिड़की से देखा तो प्रियंका की लाश फंदे पर लटकते नजर आई। उन्होंने मकान खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला और भीतर फंदे से लाश नीचे उतारी और पुलिस को सूचना दी। युवती के पिता शरद नायक के अनुसार उसकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है। उसकी हत्या की गई है। यह भी बताया कि नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर भी कई खरोच के निशान हैं। सुसाइड के लक्षण नहीं है। टीआई परिवेश तिवारी ने इसे खुदकुशी का मामला बताया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर से शॉर्ट टर्म पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस कार्यवाही आगे बढ़ेगी।पुलिस शैलेन्द्र की पतासाजी करने में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।