रायपुर : राजधानी में खम्हारडीह थाना क्षेत्र में डाक्टर के सूने घर से चोरी हुई, खम्हारडीह थाने में प्रताप चंद्र चौरसिया ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। चोरी की खबर मिलने पर प्रताप ने जाकर बड़े भाई का घर देखा। हाल की खिड़की की लोहे की ग्रिल उखड़ी हुई थी। रूम का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी खुली हुई थी। एक आलमारी में 15 हजार रुपये नकद और दूसरी में करीब दो लाख 85 हजार रुपये नकदी रखे गए थे, जो कि चोरी हो चुके थे।
नौकरानी ने किया हाथ साफ :
टिकरापारा थाने में सोनिया चौहान ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मठपुरैना टिकरापारा में रहती हैं और ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। जमीन बिक्री के सौदे के रूप में मिले एक लाख रुपये घर की आलमारी में रखे थे। 29 जून को परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में अपने रिश्तेदार के यहां कोरबा गई थीं। तीन जुलाई को वापस देखा तो पैसे गायब थे। इस बीच घर में नौकरानी चांदनी रहती थी। उक्त रकम के संबंध में घर में रहने वाली नौकरानी चांदनी से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगी। तब आसपास के ललिता नेताम और ईश्वरी चौहान के साथ मिलकर पूछा तो नौकरानी ने उक्त रकम को आलमारी से चोरी करना बताया। उसने रकम वापस करने की बात कही, लेकिन आज उसने रकम वापस नहीं की है।