अधिकारी की पत्नी ने छोटे से घरेलु विवाद पर मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने कूद कर दी जान।

रायपुर : कई बार छोटे से विवाद बहुत बड़ी घटना को अंजाम दे जाते है, ऐसे ही छोटे से विवाद में महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, मिली जानकारी के मुताबिक महालेखाकार कार्यालय में एक अधिकारी की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। यह घटना रविवार सुबह की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने आत्महत्या कर ली है। खबर मिली है कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वो कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी बहुत गुस्से में थी। देर रात पति के वापस आने पर गुस्से के कारण पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला और वहीं 3 बजे रात के आसपास पत्नी ने दरवाजा खोला और सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि बीते दिन शनिवार को दोनों पति-पत्नी के किसी बात को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था। विवाद का कोई कारण सामने नहीं आ पाया है, घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।