राजनांदगांव : खैरागढ़ डंगनिया मोड़ से पहले खैरागढ़ रोड में सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड पर गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। आस-पास के लोगों ने उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और कार चालक के खिलाफ कार्यवाही की। सड़क पर ड्राइव करते समय सावधानी बेहद जरुरी है। सड़क हादसों के मामलों बढ़ोतरी हो रही है। ज्यादातर मामलों में दूसरे की गलती के वजह से हादसे हो जाते है। इसलिए हमे अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखना होगा। कई बार लोग अपनी तेज गति पर नियंत्रण नहीं रख पाते।