स्वास्थ्य : हर व्यक्ति आज किसी ना किसी शारीरिक समस्या से परेशान है, इन सबका मुख्य कारण हमारा बदलता रहन – सहन और गलत खान-पान है, पहले जैसी पौष्टिकता अब किसी भी खाने के पदार्थों में नहीं रही, मुनाफे के कारण पैदावार बढ़ाने के लिये, लगातार रसायनों का बढ़ता प्रयोग, विषाक्त होता भोजन और शरीर में आवश्यकता से कम मिलते प्रोटीन विटामिन, बढ़ा रहे है शरीर में तकलीफें, काम में व्यस्त होने और फास्ट फूड का चलन बढ़ने से पौष्टिक खाने-पीने की आदत छूट गई है। जो हम खाते हैं उससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता। रिजल्ट – बीमारियां। अगर आपके शरीर की हड्डियों से आती है चटकने की आवाज, कब्जियत बनी रहती, पेट साफ़ नहीं होता तो आज से कीजिये ये बदलाव :
सबसे पहले क्रिएटिव से समझिए कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर को कौन-कौन से आहार की जरूरत होती है।
1. हाथ पैर में बार-बार झनझनाहट (झुनझुनी) होती है :
यह सामान्य समस्या है। हाथ-पैर में झनझनाहट की दिक्कत 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को ज्यादा होती है। आजकल कम उम्र में ही लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं।
क्यों होता है ये: शरीर में विटामिन B12, E की कमी होने से।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
- डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर जैसी चीजें खायें।
- मूंगफली, सोयाबीन या सूरजमुखी के तेल को खाने में शामिल करें।
2. सोते हुए या उठते समय नस चढ़ जाती हैं :
हम में से ज्यादातर लोगों को सोते-उठते या बैठे-बैठे नस चढ़ जाती है। कुछ को यह दिक्कत बार-बार होती है। लोग इसका कारण कमजोरी को मानते हैं।
क्यों होता है ये: हीमोग्लोबिन की कमी से।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
- हरी सब्जियों, फलों, ड्राई-फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें।
- लंच या डिनर में हरी सब्जी खाएं।
- सुबह ब्रेकफास्ट में ड्राई-फ्रूट्स और सीजनल फलों को शामिल करें।
3. हड्डियों से चटकने की आवाज आती है :
कुछ लोगों के पैर से चलते, उठते-बैठते हड्डी के चटकने की आवाज आती है। नॉर्मल काम करते हुए उनकी हड्डियां चटकने की आवाज आती है।
क्यों होता है ये: शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
- कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रोज ब्रेकफास्ट में या रात में दूध पियें।
- लंच-डिनर में हरी सब्जी खायें।
- मूंगफली, अलसी के बीज, बादाम, संतरे के जूस को शामिल करें।
4. सोने के बाद या बैठकर उठने के बाद चक्कर आते हैं :
कई बार सोने के बाद या बैठकर जब उठते हैं तो चक्कर आने लगते हैं और आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है।
क्यों होता है ये: शरीर में आयरन, विटामिन B12 और पानी की कमी से।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
- लंच डिनर में साबुत अनाज और हरी सब्जियां शामिल करें।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए पालक, चुकंदर खायें।
- रोज 3 से 4 लीटर पानी पियें।
5. पेट साफ नहीं होता, कब्जियत बनी रहती है :
पेट में कब्ज रहने से मोशन करने में परेशानी होती है और समय पर पेट साफ नहीं होता। आजकल हर उम्र के लोगों को कब्ज की समस्या हो रही है।
क्यों होता है ये: खाने में फाइबर मिनरल और पानी की कमी के कारण। लोग आज अपनी दिनचर्या के कारण पानी कम पीने लगे है।
खानपान से कैसे दूर होगी प्रॉब्लम:
- गेहूं, ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज खायें।
- सलाद, फल, मूंगफली, घी को खाने के साथ शामिल करें।
- रोज 3-4 लीटर पानी पियें।
- मैदा, फास्ट-फूड से परहेज करें।