रायपुर : गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौ माता की पूजा से पापों का हरण और कष्टों का निवारण हो जाता है। गौ माता श्री कृष्ण को भी अति प्रिय मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, जो लोग श्रेष्ठ मृत्यु चाहते हैं, अलंकृत विमान के जरिए अपने परमात्मा के पास पहुंचना चाहते हैं, उन्हें गौदान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा गौदान करने से पितृ मोक्ष भी होता है। इसलिए हिंदू धर्म में सभी मनुष्यों को जीवन में एक बार यह दान जरूर करना चाहिए।
बढ़ते कदम के सराहनीय प्रयासों की श्रेणी में प्रति वर्ष सामूहिक गौदान भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में आयोजित किया जाता है, यहाँ प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर संस्था बढ़ते कदम द्वारा ग्राम मुरेठी स्थित घायल व बीमार गायों की गौशाला में 108 सामूहिक गौदान कराने का आयोजन कराया जाता है। गौशाला के प्रभारी सुनील नारवानी एवं रमेश मनकानी द्वारा बताया गया कि- संस्था की गौशाला में ऐसी गाय माता को रखा जाता है,जो रोड में वाहनों की ठोकर से चोटिल हो जाती है,या जिन्हें दूध न देने के कारण छोड़ दिया जाता है। गौशाला में ही स्थित हॉस्पिटल,डॉक्टर्स एवं अन्य ज़रूरतों के लिए सभी समाजजनों से अपने किसी प्रियजन के निमित्त गौदान कराने वाले गौसेवकों से 11 हजार रुपये सहयोग राशि अथवा गौदान राशि लेकर कुल 108 गौदान का लक्ष्य रखकर ब्राम्हण मंडल द्वारा पूरे विधि विधान के साथ गौ सेवा संकल्प पूरा कराया जाता है ।
उल्लेखनीय है कि,हर वर्ष गौदान अपने निर्धारित लक्ष्य 108 से बढ़कर ही होता है।
गौदान कार्यक्रम रविवार 10 सितंबर दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक ग्राम मुरेठी में संपन्न कराया जाएगा। संस्था अध्यक्ष व गौशाला प्रभारी अशोक गुरुबक्षाणी नें बताया कि- उक्त गौदान समागम में सभी गौदानदाताओं एवं पूरे गांव के लिए भंडारे की व्यवस्था रखी जाती है एवं भजन मंडली द्वारा श्री कृष्ण भगवान की महिमा गाई जाती है। संस्था सभी गौप्रेमियों को सादर आमंत्रित करती है,आप सभी सपरिवार पधारकर गौसेवा के माध्यम से पुण्य अर्जित करें। गौदान में शामिल होने के लिए संस्था द्वारा शहर के कुछ निर्धारित स्थानों से बसों की व्यवस्था भी की जाती है,ग्राम जोरा के तरफ से ग्राम तुलसी होते हुवे मुरेठी स्थित गौशाला में पहुंचा जा सकता है । गौदान में शामिल होने के लिए कोई भी गौप्रेमी संस्था के किसी भी सदस्य के माध्यम से अथवा बढ़ते कदम ऑफिस देवेंद्र नगर से पूरी जानकारी ले सकता है।