POK अपने आप भारत में शामिल होगा : पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह। वर्तमान में पाकिस्तान में कोई सरकार नहीं है, अफगानिस्तान कर रहा है पाकिस्तान के क्षेत्रों पर कब्ज़ा।

दौसा : राजस्थान में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा। जनरल विजय कुमार सिंह, परम विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल, युद्ध सेवा मैडल, एडीसी (जन्म: 10 मई 1951) भारतीय सेना को 26 वें थल-सेनाध्यक्ष थे।

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने पीओके के मामले में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि POK जल्द ही अपने आप भारत में शामिल होगा। आप बस थोड़ा इंतजार कीजिए। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) भाजपा के संकल्प यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। वहां दौसा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि POK के लोग भारत में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। इस पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द पीओके भारत में शामिल होगा। आप बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

पाकिस्तान में हालात है बदतर, महंगाई है अपने चरम पर है :

वर्तमान में पाकिस्तान में कोई सरकार नहीं है, सभी सियासतदान या तो पाकिस्तान से जा चुके है या या जेल में डाल दिए गये है, पाकिस्तान में प्रधानमंंत्री के रूप में शहबाज शरीफ का कार्यकाल खत्म होने के बाद अनवर-उल-हक काकर को नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया है, जबकि बीच में ख़बरें ये भी आ रही थी कि शहबाज शरीफ को कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया है, पाकिस्तान में आम जनता त्राहि – त्राहि कर रही है, सिंध – बलूचिस्तान और POK को आजाद करवाने के लिये जनता सड़क पर है, जो जनता बैठी है वो महंगाई से त्रस्त है, पेट्रोल 315/- , शक्कर 200/- , गैस सिलिंडर 3500/- , बिजली 70/- यूनिट, आलू-प्याज-टमाटर 150/- से 250/- किलो, आटा मिलना मुश्किल हो रहा है, आम पाकिस्तानी की आय है 25000/- और बिजली के बिल आ रहे है 30 हजार से 2 लाख तक, जिनके पास पैसा है वो लोग 30 लाख रूपये में वीजा लेकर दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे है, जल्द ही पाकिस्तान में विद्रोह के हालात बन रहे है, वहां की जनता कारगिल बॉर्डर खोलने की मांग करने लगी है और POK के लोग भारत में POK के विलय को लेकर आंदोलित हो रहे है।

अफगानिस्तान कर रहा है पाकिस्तान के क्षेत्रों पर कब्ज़ा :

खबर है कि अफगानिस्तान की बर्बादी में अमेरिका को साथ देने के कारण अफगानिस्तान की वर्तमान सरकार तालिबान ने पाकिस्तान के क्षेत्रों में हाहाकार मचा दिया है, पाकिस्तान की सेना लगातार अफगानिस्तान के हाथों पीट रही है, और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के क्षेत्रों पर अपना कब्ज़ा करना भी शुरू कर दिया है, इधर जवाब में अफगानिस्तान को सामान सप्लाई करने वाली ट्रकों पर पाकिस्तानी हमले कर रहे है।