आजम खान पर बकरी-भैंस से लेकर किताब चोरी तक के 100 से ज्यादा केस, अब इस मुश्किल में फंसे आजम खान….।

लखनऊ (उ.प्र.) : बयान-विवाद-मुकदमे-जेल-जमानत-सजा के मकड़जाल में घिरे दिग्गज समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की चुनौतियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। दस बार विधायक और एक बार सांसद रहे आजम खान तंज भरी शैली के साथ ही विवादित बयानों की वजह से फायरब्रांड नेता के तौर पर चर्चित रहे हैं। सपा की सरकार में इनका कद काफी बड़ा था, इन पर खुद मुस्लिमों ने ही जमीन हड़पने के आरोप लगाये है, जबकी ये खुद को मुस्लिम हितैषी नेता बताते है। समाजवादी पार्टी की सत्ता के दौरान ये सबसे रसूखदार रहे, आजम खान के बुरे वक्त की पटकथा तब लिखनी शुरू हुई जब साल 2017 के सत्ता परिवर्तन के बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ का राज शुरु हुआ। बुधवार को अल जौहर ट्रस्ट के ठिकानों पर आयकर महकमे के ताबड़तोड़ छापों से एक बार फिर से आजम खान सुर्खियों में हैं।

अब खबर में आगे बढ़ने से पहले आजम खान के ठिकानों पर हो रही रेड के बारे में बता देते हैं :

आजम खान के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने बुधवार को छापा मारा है। यह कार्यवाही मौलाना अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी बताई जा रही है। रामपुर में आजम खान की कोठी के अलावा आयकर विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ में भी छापा मारा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आजम खान के जौहर ट्रस्ट के सभी 11 ट्रस्टियों के यहां छापा पड़ा है।

रामपुर में ही आजम खान के करीबी पूर्व सपा विधायक नसीर खान के घर पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। इसके अलावा, सीतापुर में नामचीन रीजेंसी स्कूल में टीम सर्च अभियान चला रही है। यह स्कूल MF जैदी का है। बताया जा रहा है कि जैदी जौहर ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ते जाएंगे। आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है, इनके ऊपर 100 से ज्यादा केस है, जिनकी लिस्ट काफी लम्बी है।

आजम खान पर बकरी-भैंस, किताब लूट से लेकर शेर की मूर्तियां चुराने के भी है आरोप :

शिया वक्फ बोर्ड के यतीमखाने में रहने वाली नसीमा खातून ने बकरी, भैंस, बछड़ा उठाने का आरोप लगाया, तो नेकलेस-दो बालियां-सोने की अंगूठी-पायल लूटने का भी आरोप मढ़ा। बकौल पुलिस जौहर यूनिवर्सिटी की मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी में छापे के दौरान चोरी की 2500 महंगी-दुर्लभ किताबें बरामद हुई थीं, गंज थाने में दर्ज एफआईआर में आजम पर किताबें और शेरों की मूर्तियों को भी चुराने का आरोप लगा है। बहरहाल इस समय आजम खान की मुसीबतें कम होने से रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने की थी तल्ख़ टिप्पणी :

6 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एल. नागेश्वर राव और बी.आर. गवई की बेंच ने आजम खान की जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच महीने से आदेश लंबित होने पर सख्त टिप्पणी करते हुए इसे न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बताया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “आजम खान पिछले दो साल से जेल में बंद हैं। एक या दो मामले तक तो ठीक है। लेकिन एक ही आदमी पर 89 मुकद्दमे कैसे दर्ज हो सकते हैं? ये एक ट्रेंड बन चुका है। जब एक केस में जमानत मिलती है तो दूसरा मुकदमा दर्ज हो जाता है।” जिसको लेकर कोर्ट का सीधा इशारा था कि यह कानून का मजाक बनाने जैसा कृत्य है।

आपको बता दें कि आजम खान पर पुलिस कार्यवाही के साथ ED और IT भी अपनी कार्यवाही कर रही है, इन पर इतने ज्यादा केस दर्ज है कि इससे पार पाना आजम खान के लिये काफी मुश्किल है।

एस एन मोटर्स सेकंड हैण्ड लक्ज़री कारों के विक्रेता, प. रविशंकर यूनिवर्सिटी के पास आमानाका , रायपुर