रायपुर : चुनाव को लेकर राज्य में गहमा – गहमी शुरू हो गई है, सभी पार्टियाँ अपने -अपने स्तर पर काम शुरू कर चुकी है, कल 150 से ज्यादा लोगों ने बुधवार को कांग्रेस प्यारवेश कर लिया। उन्होंने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के समक्ष कांग्रेस की रीति-नीति से जुड़ने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आयोजित कांग्रेस में गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की हितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों ने जुड़ने का निर्णय लिया। सभी को पार्टी में कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।
जनपद सदस्य दीपिका चंद्राकर एवं ब्लॉक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूनम साहू के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने कांग्रेस प्रवेश किया। बुधवार को विधायक कार्यालय में चंदखुरी, रूदा, कुथरेल, धनोरा, खम्हरिया, डुंडेरा और मरोदा के 150 से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ली है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा साहू सहित अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में कीर्ति साहू, लाकेश साहू, गोमती साहू, भुनेश्वरी साहू, रुखमणि साहू, जितेश्वरी साहू, गोदावरी साहू, भारती साहू, मनभा साहू, ममता देवदास, उमा बाई साहू, रेमुन बाई साहू आदि शामिल हैं। सहित अन्य महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। लगातार लोग कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ले रहे है।