CG BJP के 50 से अधिक नाम तय , रायपुर पश्चिम में फंसा पेंच, जाने कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव?

रायपुर : मतदाताओं में प्रत्याशियों को लेकर लगातार उत्सुकता बनी हुई है, अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। अभी करीब 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें ​​​​​राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शामिल हुए ।

केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशी की तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटा :

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया। केंद्रीय नेताओं को इन सभी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी गई।

इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में इन्हें मिला थाकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
नारायणपुरकेदार कश्यपकेदार कश्यपचंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट
जांजगीरनारायण चंदेलनारायण चंदेलनारायण चंदेल (भाजपा) 54040 वोट
बिल्हाधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट
बिलासपुरअमर अग्रवालअमर अग्रवालशैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट
मस्तूरीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट
तखतपुरधर्मजीत सिंहहर्षिता पांडेयरश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट
धरसींवाअनुज शर्मादेवीजी भाई पटेलअनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट
बसनासंपत अग्रवालडीसी पटेलदेवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट
राजनांदगांवडॉ. रमन सिंहडॉ रमन सिंहडॉ. रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट
कुरूदअजय चंद्राकरअजय चंद्राकरअजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट
रायपुर दक्षिणबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट
आरंगखुशवंत साहेबसंजय ढीढीडॉ. शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट
रायपुर पश्चिमराजेश मूणत/आशु चंद्रवंशीराजेश मूणतविकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट
रायपुर ग्रामीणमोतीलाल साहूनंद कुमार नंदे साहूसत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट
भिलाई नगरप्रेम प्रकाश पांडेयप्रेम प्रकाश पांडेयदेवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट
लोरमीअरुण सावतोखन साहूधर्मजीत सिंह (जेसीसीजे) 67742 वोट
बेलतरारजनीश कुमार सिंहरजनीश कुमार सिंहरजनीश कुमार सिंह (भाजपा) 49,601 वोट
रायगढ़ओपी चौधरीरोशन लाल अग्रवालप्रकाश नायक (कांग्रेस) 69,062 वोट
जशपुरमुनिराय भगतगोविंद राम भगतविनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71,963 वोट
कटघोराप्रेम पटेललखन लाल देवांगनपुरुषोत्तम भगत (कांग्रेस) 59,227 वोट
सीतापुररामकुमार टोप्पोप्रोफेसर गोपाल रामअमरजीत भगत (कांग्रेस) 86,670 वोट
चंद्रपुरसंयोगिता जूदेवसंयोगिता जूदेवरामकुमार यादव (कांग्रेस) 51,717
यह पिछले चुनाव की सूचि है, जिसमें प्रत्याशियों को कुल मत मिले थे।

इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी
दुर्ग शहरगजेंद्र यादव
कोटाप्रबल प्रताप सिंह जूदेव
भरतपुर सोनहतरेणुका सिंह
कवर्धाविजय शर्मा
बलौदाबाजारटंकराम वर्मा
पंडरियाविश्वेश्वर बघेल
बैकुंठपुरभैयालाल राजवाड़े
बेमेतराराहुल टिकिरिहा
डोंगरगांवभरत वर्मा
दुर्ग ग्रामीणललित चंद्राकर
गुंडरदेहीवीरेंद्र साहू
सामरीउद्देश्वरी पैकरा
मनेंद्रगगढ़-चिरमिरीश्याम बिहारी जायसवाल
सीतापुररामकुमार टोप्पो
साजाईश्वर साहू
कुनकुरीविष्णुदेव साय
वैशाली नगररिकेश सेन
लैलूंगासुनीती राठिया
पालीतानाखाररामदयाल उइके
बलौदाबाजारटंकराम वर्मा
जैजेपुरकृष्णकांत चंद्रा
दुर्ग ग्रामीणललित चंद्राकर
अहिवाराडोमेनलाल
पामगढ़संतोष लहरे
सक्तीडॉ खिलावन साहू
पंडरियाविश्वेश्वर पटेल
बालोदराकेश यादव
डौंडीलोहाराविरेंद्र साहू

ननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनाव :

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को चुनाव लड़ाया जायेगा। बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ननकी राम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। ननकी राम कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

सिंहदेव के खिलाफ कौन उतरेगा स्पष्ट नहीं :

भाजपा के नेताओं की इस बड़ी बैठक के बावजूद यह तय नहीं हो पाया कि छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता के खिलाफ किसे उतारा जाए। उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव के खिलाफ भाजपा से अनुराग चुनाव लड़ चुके हैं , मगर इस बार की बैठक में यहां प्रत्याशी बदलने की चर्चा रही। अंबिकापुर सीट से भाजपा किसे टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नाम तय कर लिया जाएगा। भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन के चुनावी मैदान में दुर्ग से सांसद विजय बघेल को टिकट दे चुकी है। जो की अंतिम तौर पर तय है।

रायपुर उत्तर की सीट बनी सवाल :

रायपुर उत्तर की विधानसभा सीट भाजपा के लिए सवाल बनकर खड़ी है। यहां से रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सिंधी समाज से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, उत्कल समाज से ताल्लुक रखने वाले पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता और नया युवा चेहरा उमेश घरमोडे जैसे नाम सामने आए हैं। यहाँ पार्टी के लिये असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पिछली बार भाजपा ने श्रीचंद सुंदरानी को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी अनुभवी को मौका देगी या नए चेहरे पर दांव लगाएगी इसे लेकर चर्चा जारी है। जल्द ही उत्तर की सीट पर उठे सवाल का जवाब भाजपा देगी। उत्तर विधानसभा की सीट पर हमेशा बदलाव होता आया है।

हार से सबक लेकर प्रयोग :

2018 तक 15 सालों तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट गई थी। इसे लेकर एक बड़ी रणनीति भाजपा ने तैयार की है ताकि दोबारा सत्ता हासिल हो सके। पिछली गलतियों से सबक लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नई लिस्ट तैयार की है मंशा यही है कि छत्तीसगढ़ में कमल खिल सके।

यह हुआ बैठक में :

रात 10:30 बजे के आसपास छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैठक में बुलाया गया था । प्रधानमंत्री खुद इस बैठक में मौजूद थे। बैठक कक्ष में की स्क्रीन लगाई गई थी। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों को स्क्रीन पर दिखाया गया, जिस सीट पर जिस प्रत्याशी को उतारना है उसके नाम दिखाए गए उसके बैकग्राउंड के बारे में जानकारी राष्ट्रीय नेताओं को दी गई। राष्ट्रीय नेताओं ने भी अपने कुछ इनपुट दिए और उसके साथ सूची फाइनल की गई। इस बैठक से पहले दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा । पहले सभी नेता दिल्ली में ही मनसुख मांडवीया के घर पर पहुंचे थे। यहां छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर चर्चा की गई इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भी एक बैठक हुई जिसमें अमित शाह के मौजूद होने की खबर है । इन तैयारी और होमवर्क के बाद रात में फाइनल बैठक में छत्तीसगढ़ के नेता पहुंचे।