रायपुर (छ.ग.) : आमतौर पर सामाजिक तौर में यही कहा जाता है, कि आदमी ही औरत को फंसाता और ब्लैकमेल करता है, लेकिन हमेशा ऐसा ही हो जरुरी नहीं होता, कई बार ये काम महिलायें भी करती है, और महिलाओं की क़ानूनी तौर पर सुनवाई भी प्राथमिकता से होती है, ऐसी स्थिति में पुरुष के लिये खुद को सही साबित करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही मध्यप्रदेश में कटनी के माधवनगर निवासी जमीन कारोबारी सुशील मोटवानी के खिलाफ रायपुर की विवाहित महिला रीत बलवानी ने कानून से बचने दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया था, जिसको लेकर बाद में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पीड़ित सुशील को अग्रिम जमानत दे दी है। सुशील मोटवानी ने अपनी व्यथा बतायी कि रीत बलवानी को वो कटनी से जानता है, शादी के बाद रीत की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी, तब सुशील मोटवानी ने उसकी आर्थिक मदद की थी।
रीत बलवानी की शादी के एक साल बाद से ही अपने ससुराल से अलग होकर रहने लगी, और मुझसे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करती रही, फिर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, मैं भी उसकी खूबसूरती से मोहित हो गया था। रीत बलवानी मेरे साथ देश विदेश तक घूम चुकी है, और लगभग सौ हवाई यात्रायें भी कर चुकी है। इस दौरान वो लाखों रूपये की शॉपिंग भी करती थी, उसके साथ बहुत सारे मेरे फोटो भी लिए गए हैं, जिसकी आड़ में रीत बलवानी ने मुझे ब्लैकमेल करके रायपुर में एक घर, कार, मोपेड, सोने के जेवर नगदी सहित सब मिलालर लगभग सवा करोड़ रूपये मुझसे ऐंठ लिए। रीत बलवानी के साथ ब्लैकमेलिंग के इस काम में उसके पिता कटनी निवासी प्रताप चान्दवानी, उसकी सगी बहन सतना निवासी शारदा पारवानी, उसका नया प्रेमी भोपाल निवासी नीत देवानी भी शामिल हैं।
ये लोग सम्पन्न लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं, मुझसे इतना सबकुछ लेने के बाद भी वो मेरा पीछा नही छोड़ रही थी, और दो करोड़ की डिमांड करने लगी, डिमांड पूरी नही होने पर मेरे और उसके सम्बंध मेरी पत्नी को बताने की धमकी देने लगी थी। जिससे तंग आकर अंततः मोटवानी ने दस जनवरी 2023 को कटनी के माधवनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे बचने के लिए रीत बलवानी ने 13 मार्च 2023 को रायपुर के तेलीबांधा थाने में मेरे ऊपर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। मेरे द्वारा कराई एफआईआर जिसमें 384, 386, 389, 506बी, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर इसी साल अप्रेल और मई में माधवनगर कटनी पुलिस की एक टीम ने रायपुर में श्यामनगर कपूर होटल के पीछे रीत बलवानी के घर उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन घर पर ताला लगा देख पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था, तब से रीत बलवानी अब तक फरार चल रही है। सुशील ने बताया कि मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज करने के बाद मैं न्यायालय की शरण जाकर अपने वकील के माध्यम से सभी तथ्यों को बिलासपुर उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें बैंक के माध्यम से लाखों रुपए के लेनदेन, जेवरात व अन्य दस्तावेजों को पेश किया गया था, जिसके बाद माननीय न्यायालय ने मुझे जमानत दे दी है।
इसके साथ ही सुशील मोटवानी ने रीत बलवानी को रायपुर में एक घर, चालीस लाख की एफडी, एक कार, सोने के जेवरात दिलाया था, उसे भी वापस दिलाने की न्यायालय से गुहार लगाई है। सुशील ने ये भी जानकारी देते हुए बताया कि रीत बलवानी ने अपने पति विशाल बलवानी के खिलाफ भी 498A, दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है, और वो अपने तलाक का केस कर चुकी है, और 15 फरवरी 2023 को तलाक भी हो चुका है। इतना ही नही वो अपने से कम उम्र के एक बॉय फ्रेंड सहित अलग अलग लोगों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में ही पांच मामला दर्ज करवाया है, उसका यही काम है, वो लोगों को अपने खूबसूरती और प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग करती है, और फिर बाद में झूठे मुकदमे में फंसा देती है। रीत बलवानी ऐसी महिला है जो अपना मकसद पूरा करने के लिये लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज कराते रही है।